Sunday, 28 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

कस्बे की सड़क पर डामरीकरण की बजाय गड्ढे भरने का किया कार्य
09, Dec 2022 3 years ago

image


माही की गूंज, आम्बुआ।

         आम्बुआ कस्बे से लेकर आम्बुआ-जोबट मार्ग तिराहे तक गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क का समाचार विगत दिनों प्रकाशित होने के बाद विभाग ने गड्ढों में डामर युक्त गिट्टी भरकर इतिश्री कर ली, जबकि संपूर्ण सड़क मार्ग पर डामरीकरण होना था।

          आम्बुआ-जोबट तिराहे से लेकर नया बस स्टैंड क्षेत्र, बौहरा मस्जिद क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड से स्वास्थ्य विभाग के सामने की संपूर्ण सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके थे। विगत दिनों माही की गूंज में समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग जोबट द्वारा गड्ढों में हल्का डामर मिली गिट्टी भर दी गई। दबाई ठीक से नहीं होने के कारण स्थान-स्थान पर ऊंचे-नीचे टीले बन गए, साथ ही डामर की मात्रा कम होने से गिट्टी अभी से उखड़ कर सड़क तथा सड़क किनारे बिखरती नजर आ रही है। जिससे पैदल तथा दो पहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। 

          नागरिकों की मांग थी कि, पूरी सड़क पर डामरीकरण किया जाना चाहिए था। मगर लोक निर्माण विभाग ने "थिगले" लगाकर कार्य की इतिश्री कर ली। अब भले ही कस्बा निवासी परेशान होते रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |