Saturday, 30 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली |

पुलिस ने दो अगल-अलग मामलो में लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
31, Mar 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।
        25 मार्च को फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता राधेश्याम यादव अपनी गाड़ी से साथी आसीफ पिता मुन्ना खाँ का लहसुन बेचकर दलौदा मण्डी से आ रहे थे। रात्री साढ़े 8 बजे ग्राम ढोढर बाँछड़ा डेरा हाईवे रोड़ पर ढोढर बाँछड़ा डेरा बस्ती के पास आसीफ शौचालय जाने के लिए उतारा तो अचानक 4 लोग आये ओर लक्ष्मीनारायण से पुछा कि, तुम कहाँ से आ रहे है। लक्ष्मीनारायण ने बताया, मैं दलौदा मंडी से लहसुन बेचकर आया हूँ। उन लोगो ने लक्ष्मीनारायण के साथ मारपीट कर गाड़ी के दुसरे गेट से चढ़कर गाड़ी की डिक्की से 30 हजार रूपये तथा पर्स छिनकर चारों लोग पैसे व पर्स लेकर भागने लगे। भागते-भागते एक लड़का चिल्ला रहा था चल विरेन्द्र चल दीपक पैसे मिल गये है। उक्त मामले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/22 धारा 394 भादवि का कामय कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई जिसके बाद अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
        कार्रवाई एंव आरोपी की गिरफ्तारी घटना हाईवे रोड़ बाँछड़ा डेरा ढोढर की होने से पुलिस ने अपना मुखबीर तंत्र मजबूत किया। बाँछड़ा डेरे के आसपास के क्षेत्र में घटना से संबंधित साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुये दिनांक 27 मार्च को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि, ढोढर बाँछड़ा डेरे में लूट के बदमाश कचनारा क्षेत्र मे घुमते हुये देखे गये हैं। पुलिस द्वारा सूचना विश्वनिय होने से थाना रिंगनोद पुलिस टीम द्वारा कचनारा नगरी रोड़ ताराखेड़ी फंटा की तरफ घूम रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंधी कर पकड़ा पुछताछ करते आरोपियों ने अपना नाम वीरेन्द्र पिता नागुलाल चौहान निवासी बाँछड़ा डेरा ढोढर, दुसरे ने अपना नाम दीपक पिता प्रभुलाल चौहान निवासी बाँछड़ा डेरा ढोढर बताया। जिनसे पुछताछ करते उन्होंने दो अपने साथी अक्षय चौहान व अरुण चौहान के साथ फरियादी लक्ष्मीनारायण से लूट की हुई घटना का अंजाम देना स्वीकर किया। उक्त आरोपीगणो द्वारा घटना में लूट के 30 हजार रुपयें जप्त किए। आरोपिगणों को गिरफ्तार किया गया।
दूसरा मामला
        थाना बडावदा में किसान के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, फरियादी सुरेश राठौर पिता मांगीलाल जी राठौर जाति तेली (55) निवासी बेडावनिया थाना खाचरोद जिला उज्जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि, वह व उसके यहाँ काम करने वाला मजदुर मांगुसिंह के साथ दिनांक 23 मार्च की शाम को अर्नियापीठा मण्डी से अपने गेहूँ को बेच कर 28 हजार 170 रुपये लेकर मोटर सायकल से अर्नियापीठा मण्डी से जावरा हुसैन टेकरी, भुतेडा होते हुए बडावदा की ओर जा रहा था। बड़ावदा से पहले पडने वाली पुलिया से पहले पहुचते ही तीन लडके दो मोटर सायकलो से आकर पिस्टल जैसी चीज दिखाते हुए मोटर सायकल को रुकवाकर रोड किनारे से थोडा खेत के अन्दर ले जाकर घूसो पिटा ओर 28 हजार 170 रुपये, मेरा व मांगु को मोबाईल, मेरी डायरी जिसमें मेरा आधारकार्ड और अन्य कागज रखे थे लूट कर ले गये। रिपोर्ट पर थाना बडावदा पर 68/2022 धारा 394 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।  घटना स्थल व मण्डी के बीच सभी सीसीटीवी फुटेज चेक करने, घटना स्थल व अर्नियापिथा मण्डी के आस पास ढाबो से पूछताछ करने पर थाना कालूखेडा मे रहने वाले तीन संदिग्धो की पहचान हुई। जिनसे पूछताछ करने पर तीनो ने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया तथा आरोपीयो से घटना में से लूटे गये नगदी, मोबाईल, दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व नकली पिस्टल को जप्त किया गया और आरोपीगण कुलदीप सिंह पिता मांगु सिंह सोलंकी, लोकेन्द्र सिंह पिता खुशाल सिंह देवडा, अंकित पिता दिलीप सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर नगदी 28 हजार 170 रुपये, टेकनो कंपनी का मोबाईल, आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईल, फरियादी की पाकेट डायरी जिसमें फरियादी का आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज, घटना में दो मोटर सायकल बजाज प्ल्सर व हीरो स्प्लेंडर गाडी , पिस्टल के आकार का प्लास्टिक गैस लाईट प्रयुक्त निर्मित बरामद की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |