Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नामांतरण बंटवारे में किसी ने पैसा लिया तो उसे नौकरी से बाहर किया जाएगा- सीएम चौहान
16, Sep 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।
      जिन लोगों के भूमि संबंधी नामांतरण बाकी है उन्हें समय पर किया जाएगा, जहां तक हो आपसी सहमति से बंटवारे कराएं, आपस में लड़ने से क्या फायदा। यदि नामांतरण के प्रकरणों में किसी ने पैसा लिया, तो वह नौकरी से बाहर होगा। अभी मामा कड़की में है उधार लेकर विकास कार्य कर रहा हूं तथा बाद में लौटा देंगे।
      उक्त विचार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने15 सितंबर को जोबट विधानसभा क्षेत्र के कस्बा आम्बुआ में कृषि उपज मंडी नाका स्थल के पास तिराहे पर बने मंच से व्यक्त किए। श्री चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है सभी को वैक्सीन की डोज लेना है जिन्होंने टीका नहीं लगाया है वह लगवा ले। उन्होंने सब से हाथ उठाकर टीकाकरण कराने का संकल्प लिया। श्री चौहान ने आगे कहा कि, प्रदेश का विकास भाजपा ने किया हमने तालाब, सड़के, छात्रावास, स्कूल आंगनवाड़ी बनवाए तथा अति शीघ्र जिले को नर्मदा का जल प्रदाय हेतु पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व की सरकार यानी कमलनाथ ने कुछ नहीं किया। हमने पेंशन योजना चालू की रोटी, कपड़ा, मकानों का इंतजाम किया है। जिले में प्रधानमंत्री आवासों का कार्य चल रहा है तथा अति शीघ्र स्वीकृत किए जाएंगे, केंद्र शासन की आयुष्मान कार्ड योजना के कई कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 62 हजार के लगभग कार्ड बन चुके हैं तथा अभी कार्य चालू है इस कार्य के माध्यम बीमारों का 5 लाख तक का निशुल्क इलाज निजी तथा सरकारी अस्पतालों में हो सकेगा आगामी समय में किसानों के खेतों में सिंचाई हेतु कपिलधारा कुओं का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, सहायता समूह को सशक्त बनाया जा रहा है उनके द्वारा बनाए गए सामानों तथा सब्जी फल आदि की पैकेजिंग कराई जाकर बाहर बाजारों में बेचा जाएगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा तथा रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा मंच से आम्बुआ में श्मशान घाट की मांग पर अति शीघ्र राशि स्वीकृति, आदिवासी समाज के बाबा देव स्थलों का जीर्णोद्धार के साथ ही आम्बुआ, खट्टाली, आमखुट, बोरझाड़, बरझर में स्कूल भवन तथा आम्बुआ में कन्या हाई स्कूल के शीघ्र निर्माण की घोषणा की। घोषणा पर उपस्थित हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने हर्ष ध्वनि कर नारे लगाए। 
      शिवराज सिंह चौहान आम्बुआ में लगभग 3 बजे पहुंचे, जहां पर स्काउट बैंड से स्वागत किया गया। कन्या पूजन कर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की प्रार्थना के साथ कोरोना से बचाने की प्रार्थना भी की। मंदिर के पुजारी चंद्रेश्वर भारती ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला भाजपा अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, नागरसिंह चौहान, जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, हीरालाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य इन्दरसिंह चौहान, भदु पचाया, जुवानसिंह रावत, विकास माहेश्वरी आदि अनेक पार्टी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ आजाद नगर की ओर प्रस्थान कर गए पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |