Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

पुलिस ने सुलझाई इंसानी खोपड़ी की गुथी, गुमशुदा राजपाल गुर्जर की ही निकली खोपड़ी
18, Dec 2022 3 years ago

image

हत्या में शामिल 4 नाबालिक सहित 9 आरोपियों में से 6 को किया गिरफ्तार, 3 फरार

माही की गूंज, रतलाम।

        जामण पाटली के पास खाल में मिली इंसानी खोपड़ी शिवगढ़ के गुमशुदा राजू उर्फ राजपाल गुर्जर की ही निकली। इस बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या का खुलासा किया है। मामले में 4 नाबालकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी अभी फरार है। हत्या के पीछे जो कारण सामने आया वो चौकाने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपीयो ने मोबाइल चोरी की शंका पर राजू का अपहरण और धारदार हथियार से हत्या कर जमीन में गाड़ने का आरोप है। लगभग एक सप्ताह पहले पुलिस को मिली इंसानी खोपड़ी की मौत के रहस्य को उजागर कर दिया है। खोपड़ी उस व्यक्ति की है, जिसे मोबाइल चोरी की शंका में अपहरणकर्ता ले गए थे और मौत की नींद सुला दिया। हत्या में शामिल कुल नौ आरोपियों में से सात आरोपी नाबालिग है। 

जामण पाटली के पास खाल में मिली थी खोपड़ी

        पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि, 11 दिसम्बर को दीनदयाल थाना क्षेत्र के जामड पाटली क्षेत्र की एक तलाई के पास एक इंसानी खोपड़ी मिली थी। यह पुरुष की है या महिला अथवा किसी बच्चे की इसकी पड़ताल शुरू हुई तो वह राजू उर्फ राजपाल गुर्जर (40) निवासी शिवगढ़ की होने का पता चला। पुलिस टीमों की मशक्कत और एफएसएल से मिले सुरागों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर दो संदेहियों कालू अमलियार निवासी सरवनीखुर्द और बंटी उर्फ कमलेश निवासी बिबडौद के मामले में शामिल होने के प्रमाण मिले। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सनसनीखेज हत्याकाण्ड का राज उजागर कर दिया।

मोबाइल फोन चोरी की शंका में किया था अपहरण

         पुलिस ने बताया कि, आरोपी कालू और बंटी को शंका थी कि उनका मोबाइल राजू उर्फ राजपाल ने चुराया है। इसके चलते 4 नवंबर 2022 को दोनों आरोपी अपने नाबालिक साथियों के साथ दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर राजू के खेत पंहुचे और उसका अपहरण कर लिया। राजू के लापता होने पर पुलिस थाना शिवगढ में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया।

जामन पाटली के पास गड्ढा खोदकर गाड़ दिया 

         एसपी ने बताया, आरोपी राजू को लेकर जामड पाटली पहुंचे। यहां उनका विवाद हो गया और उन्होंने धारदार हथियारों से राजू की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव गढ्डा खोदकर गाड़ दिया। एक महीने बाद उसकी खोपड़ी मौके से बरामद हुई तो हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया। मामले का पर्दाफाश करने में एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, डॉ. न्यूमन हुसैनी और डॉ. प्रियल जैन व अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। एसपी ने सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कालू अमलियार (20) निवासी सरवनीखुर्द, बंटी उर्फ कमलेश पिता उदयराम सोलंकी (22) निवासी बिबड़ौद एवं चार नाबालिग आरोपीयो गिरफ्तार कर लिया तीन अन्य नाबालिग आरोपीयो की तलाश जारी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |