Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

हाट बाजार करने जा रहे अनाज व्यापारी के साथ दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लाखो की लूट को दिया अंजाम
Report By: विक्रमसिंह राठौर 02, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, अमझेरा।

        शनिवार की सुबह 11 बजे बलेड़ी का हाट बाजार करने अपनी बाईक से जा रहे अमझेरा के अनाज व्यापारी राजकुमार (अप्पू) पुत्र गोपाल राठौड़ अपने सहयोगी जितेंद्र पुत्र मदन मोहनिया के साथ अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूट पाट कर उनके बेग में रखे करीब 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित राजकुमार राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, वे अपनी बाइक से बलेड़ी का हाट बाजार करने जा रहे थे, तभी मवड़ीपाड़ा फाटा पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया। बदमाशों के हाथ में धारधार फालिया और अन्य हथियार थे और उनके द्वारा मेरे बेग को लूट लिया जिसमे 3 से 4 लाख रुपए थे। बाइक से गिरने कारण राजकुमार राठौर और उनके सहयोगी जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमझेरा के अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर राजकुमार राठौर को इलाज के लिए धार रेफर किया गया। धार के निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया जहां उन्हें सिर में चेहरे पर और हाथ में टांके लगाए गए। थाना प्रभारी संजय सिंह बेस बताया कि, लूटपाट की घटना की जांच की जा रही है एवं जांच के लिए पुलिस की टीम घटना क्षेत्र में भेजी गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |