Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

उपचुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार जोबट विधानसभा में सक्रिय
26, Sep 2021 4 years ago

image

केबिनेट मंत्री राजपूत जोबट मण्डल के कार्यक्रम में हुए शामिल
माही की गूंज, जोबट।
        जोबट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए आचार सहिता अभी नही लगी है, लेकिन भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और लगातार भाजपा के बड़े नेताओ और मंत्रियों का आना जारी है।  इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जोबट का दौरा कर चुके है। आज जोबट विधानसभा के उदयगढ़ मंडल में मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री (केबिनेट) गोविन्द सिंह राजपूत का आगमन हुआ। मंडल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने विगत दिनो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जोबट दौरे के समय जनता ओर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई माँगो की स्वीकृति सम्बंधी जानकारी भी प्रदान। मंत्री राजपूत ने लगभग 100 करोड़ से अधिक के कार्यो की सूची का वाचन कर के मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता  व्यक्त की। इस अवसर पर अलिराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, झाबुआ पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु भुरीया, मंडल अध्यक्ष  राजू मूवेल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा)  इरशाद क़ुरेशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहै। बड़ी बात ये है कि, चुनाव कहने को तो अलीराजपुर जिले में होना है लेकिन जोबट विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में झाबुआ के नेताओ को बड़ी जिम्मेदारिया दी गई है। आने वाले समय मे झाबुआ की राजनीति में चल रही हलचल भी अगर चुनावी सभाओं में देखने को मिले तो कोई बड़ी बात नही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |