Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कोरोना कर्फ्यू में शादी करना पड़ा महंगा
29, Apr 2021 5 years ago

image

पिता, दो पुत्र, ग्राम के पटेल सहित पांच अन्य पर मामला दर्ज

माही की गूंज, बड़वानी

     जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है, जिसके तहत विवाह समारोह में वर-वधु पक्ष से केवल 10-10 लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी निमिष अग्रवाल को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम बड़गांव में  ज्ञानसिंह के यहां अधिक संख्या में लोग शामिल होकर विवाह का आयोजन कर रहे हैं। सूचना पर एसपी ने टीआई राजेश यादव को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। टीआई ने मौके पर जाकर देखा तो, अधिक संख्या में लोग वहां थे। ज्ञानसिंह ने पूछताछ में बताया कि, मेरे लड़के गोलू बडोले की शादी है। ज्ञानसिंह बडोले के द्वारा बिना मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना नहीं पाया गया, प्रथम दृष्टया ज्ञानसिंह बडोले, उसके लड़के गोलू बडोले जिसकी शादी थी, अन्य पुत्र सुनील बडोले, गांव का पटेल दीवानसिंह, अनिल मेढा, दीपक, बदिया, दिनेश, रामसिंह सभी निवासी बडगांव के विरुद्ध कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर धारा 188 आईपीसी और धारा 51  (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार से लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |