Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

रतलाम फिर हुआ शर्मसार
31, Jul 2022 4 years ago

image

मेडिकल कॉलेज से रैगिंग का वीडियो आया सामने

जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर सीनियर मार रहे थप्पड़ और दे रहे गालियां

माही की गूंज, रतलाम।

        रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही ने एक बार फिर रतलाम को शर्मसार कर दिया। ताजा मामला कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर्स की रैगिंग का सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दर्जन से अधिक जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर सीनियर  थप्पड़ मारने के साथ गालियां देते नजर आ रहे हैं। रैंगिंग के दौरान सीनियर सभी छात्र नशे में धुत्त दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता की शुरुआत से स्टॉफ और छात्रों पर नकेल नहीं है। इसी कारण मेडिकल कॉलेज में आए दिन विवाद के अलावा यहाँ से रतलाम को शर्मसार करने वाली खबरें चर्चा का विषय बन चुकी है। रैगिंग की शिकायत पर मौके पर पहुंचे वार्डन डॉ. अनुराग जैन पर भी सीनियर छात्रों ने शराब की बोतलें फेंककर अनुशासनहीनता की है। पूर्व में डीन डॉ. गुप्ता और स्टॉफ की लापरवाही से 40 से अधिक स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग का शिकार हो चुके हैं। इसके पूर्व जूनियर नर्स को नियम विरुद्ध डिप्टी नर्सिंग सुप्रिडेंट एवं मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल में ड्यूटी तक लगा दी गई थी। उक्त नियुक्ति के विरोध में डीन डॉ. गुप्ता को नर्सिंग स्टॉफ की काफी खरी-खोटी भी सुनने को मिली थी। 

कार्रवाई जल्द होगी

        मामले में अधीक्षक शासकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप मिश्रा का कहना है कि, जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर सीनियर द्वारा मारने का वीडियो सामने आया है। उक्त मामले की एंटी रैगिंग कमेटी जाँच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। डॉ. जैन पर शराब की बोतलें फेंकना भी काफी घिनोना कृत्य है। सभी दोषी सीनियर छात्रों पर जल्द ठोस कार्रवाई की जा रही है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |