Wednesday, 17 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

मंत्री इमरती देवी के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई अभद्र टिपणी के विरोध में भाजपा ने बस स्टैंड पर दिया धरना
Report By: संजय गेहलोद 19, Oct 2020 5 years ago

image

सोनिया गांधी से की सख्त कार्रवाई की मांग

माही की गूंज,अलीराजपुर

     महिला इस देश के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है, जिसका सम्मान और आदर किया जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग महिलाओं के खिलाफ अप शब्दो का उपयोग कर उनका अपमान कर रहे है। मध्यप्रदेश में विधानसभा उप चुनाव होना है, इस दौरान एक सभा मे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मप्र साशन की मंत्री इमरती देवी के खिलाफ ना केवल अभद्र भाषा कही गई बल्कि उनका अपमान भी किया गया है, इस तरह की भाषा का इस्तमाल करने से कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है।

     क्या एक महिला होने के नाते कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा कमलनाथ के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या इसी तरह मोन रहकर महिलाओं का अपमान होते देखते रहेगी यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कही। उक्त धरना डबरा विधानसभा उप चुनाव के दौरान एक सभा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को आयटम जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान करने के विरोध में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया था, इस दौरान नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा, पार्षद कांतिलाल राठौड़, रितेश डॉवर, माधुसिंह कनेश, आनंद सोलंकी,  महेश भिंडे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित शाह आदि मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि, महिलाओं के सम्मान मे हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाकर महिलाओं को उसका लाभ दिलवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है ताकि महिलाएं सम्मान के साथ जी सके, मध्यप्रदेश में विकास की गति से बौखलाकर एवं विधानसभा उप चुनाव में करारी हार के डर से कांग्रेस अब अपनी घटिया सोच पर उतर आई है इसी कारण उनके नेता इस तरह के बयानबाजी कर रहे है, इस दौरान  होस में आओ होस में आओ कमलनाथ होस में आओ, महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे नारे भी लगाए गए।

महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नही 

    धरने को सम्बोधित करते हुए अशोक ओझा ने कहा कि, नवरात्रि महापर्व में पूरा देश जहा माता की आराधना कर रहा है और कांग्रेस के नेता कमलनाथ  महिलाओ का अपमान कर रहे है।  नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश सरकार की मंत्री व महिला नेत्री इमरती देवी के खिलाफ इस्तमाल की गईं भाषा अशोभनीय है जिसकी में निंदा करता हु ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता हु। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व नपा पार्षद कांतिलाल राठोड ने कहा कि, नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नही किया जा सकता, ये तो अभी एक शुरुआत है आगे इसी तरह महिलाओं का अपमान किया गया तो हम सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। धरने को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा ने भी सम्बोधित कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान की निंदा की। संचालन मण्डल महामंत्री गिरिराज मोदी ने किया, आभार नगर मंत्री प्रितेश चौधरी ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |