Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

फ़ोटो कॉपी एसोसिएशन की वार्षिक सभा का हुआ आयोजन
24, Jan 2022 4 years ago

image

नवीन कार्यकारिणी गठन कर संस्थापक सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारीयो का किया सम्मान 

माही की गूंज, रतलाम/जावरा।

        कॉपी एसोसिएशन जावरा-पिपलोदा की वार्षिक सभा का आयोजन रविवार को किया गया। सभा का संचालन विष्णु सैनी ने किया। सभा मे पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा वर्षिक विवरण का वाचन किया गया। नवीन पदाधिकारीयो की घोषणा संरक्षक सदस्य अरविंद पाटीदार एवं ईश्वरलाल पाटीदार ने की। कार्यक्रम में फोटोकॉपी एसोसिएशन नवीन पदाधिकारी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोइन खान, सचिव डॉ. गौरव मंडलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक बैरागी, सह सचिव मनीष मेहता, उपाध्यक्ष प्रथम गोपाल पाटीदार रोजाना, उपाध्यक्ष द्वितीय कमलेश नागर ऊंनी कालूखेड़ा, पिपलोदा तहसील प्रभारी मुकेश नाथ कालूखेड़ा, जावरा तहसील, मीडिया प्रभारी विष्णु सैनी, संगठन प्रभारी दिलीप भटेवरा जावरा को नियुक्त किए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उपस्थित सदस्यों ने कई नवीन योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर संरक्षक अरविंद पाटीदार, मुकेश नाथ कालूखेड़ा, ईश्वर लाल पाटीदार तीनो का एसोसिएशन की ओर से पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव जैन ने शाल व श्रीफल से सम्मान किया। अंकुर सुराणा, उत्तमजैलवाल, अनिल तलवानी, मोहित जैन सहित आसपास के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर लाल पाटीदार ने किया व आभार सचिव डॉ.  गौरव जैन ने माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |