Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

16 फरवरी को सांसद के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
12, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खरगोन।

           खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर 16 फरवरी को खरगोन शहर के बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन राज्यपाल मंगु भाई पटेल की उपस्थिति में किया जाएगा। सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में 03 से 04 हजार व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ लगभग 500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया जाना संभावित है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, सिकल सेल, ई.सी.जी, इको की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सांसद श्री पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 फरवरी को बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का लाभ लें। 

शिविर में उपलब्ध रहेंगे ये विशेषज्ञ

           सांसद पटेल के जन्मदिवस पर स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु पेट रोग विशेषज्ञ, शिशु हार्माेन रोग विशेषज्ञ, शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ, टीवी रोग विशेषज्ञ, बाल श्रवण बाधित विषय रोग विशेषज्ञ, स्तन कैंसर रोग, जनरल मेडिसिन, ओरल कैंसर एम्बुलेंस एवं सवाइकल कैंसर वेन जैसे विशेषज्ञ शिविर में उपस्थित रहेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |