Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

रतलाम फोरलेन पर बड़ा सड़क हादसा , डिप्टी रेंजर उनकी पत्नी सहित ड्राइवर की मौत
12, Apr 2021 5 years ago

image



कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, कार के परचहके उड़े,दर्दनाक मौत

माही की गूंज, रतलाम

      आज जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ़्तार ट्रक और कार की जबरजस्त भिड़त हो गई। इस दौरान कार में सवार वन-विभाग के डिप्टी रेंजर तथा उनकी पत्नी समेत ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह गंभीर सड़क हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बोदिया फंटे पर हुआ है। इस हादसे में वन-विभाग के बागली में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ मोतीलाल और उनकी पत्नी कमला बाई 48 वर्षीय की मोके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार चला रहा ड्राइवर गोर्धन की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार देवास के समीप स्थित बागली जा रहे थे। लेकिन दोपहर करीब 4 बजे इंदौर की ओर से आने वाले एक तेज रफ़्तार ट्रक ने मृतकों की कार को समाने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन आपस में फ़स गए। जिन्हे जेसीबी के माध्यम से अलग-अलग करना पड़ा। पुलिस को मृतकों के शवों को निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल ड्राइवर फ़रार है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |