Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

धारा 24 म.प्र. वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
15, Jul 2022 3 years ago

image

जिले के गठन पश्‍चात से धारा 24 के तहत पहली बार हुई कार्रवाई

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         थाना कोतवाली क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम थाना सेमली हाल निवासी ग्राम रिछवी के वृद्ध फरियादी सुमला पिता ढेडु (65) ने थाना अलीराजपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि, वह ग्राम थाना सेमली कोटवाल फलिया का निवासी होकर खेती मजदूरी करता है, उसके दो लडके व तीन लडकियॉं है, सभी की शादी हो गई है। फरियादी का बडा लडका बहादुर व छोटा अंतरिया है। उसका बडा लडका बहादुर अपने परिवार सहित गांव में रहकर खेती करता है तथा छोटा लडका अंतरिया गुजरात में मजदूरी करता है। फरियादी की पत्नि की करीब 8 वर्ष पूर्व मृत्‍यु हो चुकी है। ग्राम थाना सेमली में चार अलग-अलग खेत है, जो फरियादी सुमला के नाम पर ही है, जिसका हिस्‍सा बटवारा नहीं हुआ है। उक्‍त चारों खेतों की फसल गांव में निवासरत बडा लडका बहादुर खुद करता है तथा खेती में जो भी अनाज होता है, वह खुद रखता है। फरियादी को बहादुर तथा उसकी पत्नि दोनों अपनें साथ नहीं रखते है तथा खाना नहीं देकर भरण पोषण नहीं करते हैं तथा अलग से खेत में फसल बोने के लिये खेत का कुछ हिस्‍सा मांगने पर भी हिस्‍सा नहीं देते हैं। फरियादी को दोनों ने लडाई झगडा कर भगा दिया है, जिस कारण वह अपनी लडकी अन्‍ती पति मगन निवासी ग्राम रिछवी के पास करीब एक वर्ष से रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है। दिनांक 14 जुलाई को भी उसके पुत्र व पत्नि ने धक्‍के मारकर भगा दिया। 

         फरियादी पर घटित उक्‍त घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा त्‍वरित कार्रवाई करते हुए थाना अलीराजपुर पर अपराध क्रमांक 393/2022, धारा 24 म.प्र. वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत फरियादी के लडके बहादुर एवं पुत्रवधु बोम्‍बी के विरूद्ध दर्ज किया गया है। 

         पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, धारा 24 म.प्र. वरिष्‍ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्‍याण अधिनियम 2007 के तहत जिले में पहला केस दर्ज किया गया है। ग्राम थाना सेमली की उक्‍त घटना की सूचना पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा त्‍वरित कार्रवाई की गई है। अलीराजपुर पुलिस की अपील है कि, परिवार के वृद्धजन समाज के सम्‍मानिय नागरिक है, उनकी देखभाल करना प्रत्‍येक परिवार की जिम्‍मेदारी है। परिवार के वृद्धजन के साथ किसी भी प्रकार से असम्‍मानिय व्‍यवहार अपराध की श्रेणी मे आता है, ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा तत्‍काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |