Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

टीकाकरण के महा अभियान के तहत 184 टीकाकरण सेन्टरों पर 6 हजार से अधिक लोगों ने कराया वेक्सीनेशन
22, Jun 2021 5 years ago

image

जिलेभर में टीकाकरण को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गो में नजर आया उत्साह

माही की गूंज, अलीराजपुर

    टीकाकरण के महा अभियान के तहत जिले में बनाए गए 184 टीकाकरण सेन्टरों पर 6 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में टीकाकरण के महा अभियान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और पुरूषों में खासा उत्साह नजर आया। टीकाकरण के महा अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई टीकाकरण केन्द्रों को आदर्श टीकाकरण के रूप में तैयार किया जाकर मनमोहक साज-सज्जा की गई थी। टीकाकरण सेन्टरों पर मैदानी अमले द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई थी, जो टीकाकरण कराने आने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। जिले में टीकाकरण के महाअभियान के तहत शासकीय विद्यालय बहारपुरा अलीराजपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौहान ने टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने पशु चिकित्सालय कार्यालय स्थिति टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले के विभिन्न टीकाकरण सेंटर पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मैदानी अमले एवं टीकाकरण कराने आए नागरिकों एवं ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने कमांड कंट्रोल रूम से पूरी टीकाकरण के महा अभियान की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। टीकाकरण कराने आने वालों ने उत्साह से टीकाकरण कराते हुए अपने फोटो और सेल्फी लेकर अन्य जिलेवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिले में युवाओं से लेकर बुजुर्गों में टीकाकरण के महा अभियान के तहत टीकाकरण कराए को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। जिले के नगरीय, कस्बाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई टीकाकरण सेन्टरों पर टीकाकरण कराने वालों की कतारे लगी। कतार में लगकर पूरे धैर्य के साथ टीकाकरण कराने हेतु आमजन रूके और अपनी बारी का आने का इंतजार भी किया। शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर में हिदू युवा जनजाति संगठन द्वारा, बस स्टैंड पर बस एसोसिएशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा टीकाकरण कराने वालों को पेय पदार्थ का वितरण किया गया। टीकाकरण महा अभियान के तहत जिला प्रशासन के पूरे प्रासनिक अधिकारियों से लेकर मैदानी स्तर के अमले, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, समाजसेवीगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, मीडिया ने जिले के अधिक से अधिक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है,  वे टीकाकरण कराए इसके लिए विशेष प्रयास किए। टीकाकरण के महा अभियान के पहले दिन सभी के प्रयासों से जिले के बडी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |