Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, जनता की कोविड सेंटर की मांग
16, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, जोबट

    नगर में बढ़ते कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन नगर में कोविड सेंटर खोलने की मांग कर रहे है, ताकि नगरवासियों को नगर में ही उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। लेकिन आमजन की मांग को लेकर पक्ष-विपक्ष और प्रशासन जागरूक नहीं दिख रहा है। वर्तमान स्थति में कोरोना संक्रमित मरीजों को जिला मुख्यालय पर भेजा जाता है, जिनको लाने ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त साधन भी उपलब्ध नहीं है, जिस कारण पीड़ितों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। बढ़ते करोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन भी चिंताजनक है परिणाम स्वरूप पूरे जिले में करोना कर्फ्यू लगाया गया और उसका पालन भी सख्ती से कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर आमजन में भय है। जिले के सबसे बड़े अनुभाग में प्रशासन के पास कोविड सेंटर के लिए पर्याप्त विकल्प है, किसी भी स्थान को चिन्हित किया जा सकता है, जिससे जिला मुख्यालय के सेंटर पर जाने से होने वाली असुविधा भी कम होगी। 

    उक्त मामले में जब एसडीएम श्यामवीर नरवरिया से बात की गई तो उनका कहना है कि, बढ़ते संक्रमित की संख्या चिंतनीय है, बैठक में चर्चा हुई है अगर स्थिति ऐसी बनी रही तो ब्लॉक स्तर पर भी जगह चिन्हित कर कोविड सेंटर बनाया जाएगा। 

    वही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक चौहान का कहना है कि, नगर में कोविड सेंटर बनने से पीड़ितों को जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकती है और जिले में दबाव भी कम होगा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है वह भी इसके पक्ष में है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |