Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही
03, Apr 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

           21 मार्च 2024 को दो व्यक्तियों की हत्या कर नामली थाना अंतर्गत महु नीमच फोरलेन हाईवे रोड पर दोनो व्यक्तियों के शव को फेककर हत्यारे भाग गए थे। थाना नामली पुलिस द्वारा मृतक केशव गुर्जर व गजेन्द्रसिंह डोडिया की हत्या करने के आरोप में 21 से अधिक आरोपियो पर हत्या का प्रकरण क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. का दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा इनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तथा 14 आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए।

           पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा प्रकरण में फरार सभी 14 नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी तारतम्य में थाना नामली पुलिस द्वारा सभी फरार 14 आरोपियों की संपत्ति की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त कर संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही किए जाने तथा सभी 14 आरोपियों की गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से जारी किए गए।

ये है फरार आरोपी

01. कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता लक्ष्मण जाट निवासी नेगडदा। 

02. दीपक पिता भवरलाल जाट निवासी नेगडदा।

03. प्रदीप पिता देवीलाल जोशी निवासी नेगडदा।

04. समरथ पिता नानुराम चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा।

05. रोहित पिता विष्णुलाल कुमावत निवासी नामली।

06. दीपक पिता माणकलाल गेहलोत निवासी नामली।

07. विजय मेट पिता बालाराम मेट निवासी नामली।

08. सौरभ पिता बंसतीलाल गेहलोत निवासी नामली।

09. सौरभ रोगें पिता सुरेश रोंगे जाति मराठा निवासी मिडटाऊन कालोनी रतलाम।

10. राजाराम पिता रणछोडलाल चौधरी जाति गायरी निवासी जड़वासा कला।

11. दीपक पिता शंभुलाल गुर्जर निवासी बिबडोद थाना डीडीनगर रतलाम।

12. चरणसिंह पिता नानुराम चौधरी जाति जाट निवासी नेगड़दा।

13. ध्रुव पिता भरतलाल जाट निवासी नामली।

14.भगवानसिंह पिता अनोपसिंह राजपुत निवासी ग्राम बडोदिया थाना स्टेशन रोड रतलाम।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |