Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक मजदुर की मौत 39 घायल
Report By: विक्रम सिंह राठौर 15, Aug 2023 3 years ago

image

फेक्ट्री के मजदुरो को छोड़ने जा रही बस को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर बस हुई चकनाचुर

5 गंभीर घायलों को इन्दौर किया रेफर

माही की गूंज, अमझेरा। 

          जहॉ एक ओर लोग देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जा रहे थे वहीं दुसरी ओर इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन के हातोद स्थित औद्योगिक क्षैत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हो जाने से वहां चीख-पुकार मच गई। 15 अगस्त की सुबह हातोद स्थित पेपर मिल के नाईट शिफ्ट के मदजुरो को छोड़ने के लिए बस क्रं. एचआर 66 ए 3525 फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे तैयार खड़ी थी, जिसमें 40 मजदुर सवार थे। इसी दौरान पिछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक क्रं. यूपी 93 एटी 9627 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस तेजी के साथ तीन से चार पलटी खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पुरी तरह सेे चकनाचुर हो गई, जिससे बस में सवार सभी मजदुर दबने एवं चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और राजगढ़ के कंचन हॉस्पिअल ले जाया गया। जिसमें एक मजदुर अमोद पुत्र ज्वालाप्रसाद विष्वकर्मा निवासी बिहार की मौत हो गई। वहीं सात अन्य मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गये एवं 31 अन्य मजदुरों को सामान्य चोटे आई है। पांच गंभीर घायलों को इलाज के लिए इन्दौर भेजा गया है। घटना के बाद फेक्ट्री के अन्य कर्मचारी व अन्य ग्रामिणजन घायलों को बचाने में जुट गये वहीं सुचना मिलते ही 100 डॉयल, एम्बुलेंस व अमझेरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी साथ ही सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान भी पहुंचे एवं राहत व बचाव कार्य में जुट गये थे। घटना में बस एवं ट्रक के वाहन चालक भी घायल हुए है तथा घटना बाद क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया गया तो बस दो भागो में विभक्त हो गई थी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |