Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

किराना दुकान पर उचित मूल्य दुकान की सामग्री जप्त होने पर तीन लोगो के विरूद्ध हुई एफआईआर
21, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी

     अंजराड़ा के किराना दुकान पर अवैध रूप से उचित मूल्य दुकान का खाद्यान्न सग्रहित होने एवं लोगो के राशन कार्ड पाये जाने पर दुकान संचालनकर्ता सहित क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन एवं सोसायटी प्रबंधक के विरूद्ध, पाटी थाने में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है।  

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री भोला मण्डलोई से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 जनवरी को राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अंजराड़ा की किराना दुकान से 742 बोरे में 379.68 क्विंटल उचित मूल्य दुकान से विक्रय होने वाला गेहूॅ एवं 90 राशन कार्ड जप्त किया गया था । इस दौरान नीला केरोसीन भी मौके से जप्त हुआ था । इसके लिये किराना दुकान संचालनकर्ता भागीरथ डूडवे एवं उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन जमील खान तथा आदिम जाति संस्था पाटी के प्रबंधक शंकरसिंह चैहान के विरूद्ध अनियमितता के लिये पाटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |