Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

नवनियुक्त शिक्षकों का स्नेह सम्मेलन आयोजित
29, Apr 2023 3 years ago

image

संघ शिक्षको की हर समस्या के समाधान के लिए सजग- राजेश आर वाघेला

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

         प्रांतीय शिक्षक संघ सोंडवा ने नवनियुक्त शिक्षकों का जिले में पदस्थ होने पर मॉडल स्कूल परिसर सोंडवा मे राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष एवं ओपीएस प्रदेश सचिव राजेश आर. वाघेला की विशेष उपस्थिति  मे सोंडवा विकास खण्ड मे पदस्थ शिक्षको का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम कर उपस्थित शिक्षकों का पुष्पमाला पहनाकर, मुह मीठा कर स्वागत किया। सर्वप्रथम प्रांतीय शिक्षक संघ महिला इकाई ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ललिता सोलंकी, महिला इकाई संगठन प्रमुख दुर्गा राठौड़,गायत्री सोलंकी ,संगीता भिंडे, निर्मला चौहान पुरानी पेंशन बहाली योजना संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरला चौहान ने उपस्थित शिक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर मुह मिठा कर परिचय लिया, एवं शिक्षा विभाग में  शिक्षक के पद पर पदस्थ होने पर बधाई दी। साथ ही अपने दायित्व व कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करने की बात कही, उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए राजेश आर.वाघेला ने कहा यह सौभाग्य की बात है कि आपको शिक्षक के रूप में बच्चों को ज्ञान व संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का अवसर मिला है। आपमें मे से अनेकों शिक्षक अन्य जिलों से आए हैं,वे निश्चिंत होकर इस जिले को अपना जिला मानकर अपने  कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा से करे प्रांतीय शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षको की समस्या के समाधान के लिए सजग रहा है, मै आपको विश्वास दिलाता हूं की कर्मचारी संगठन आपकी हर समस्या में आपके साथ है ,साथ रहेगा और आपको हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित थे,उन्होंने भी प्रांतीय शिक्षक संघ  द्वारा  स्नेह सम्मेलन आयोजित करने के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए आभार माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |