Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मण्डलम सेक्टर प्रभारियों तथा बी.एल.ए का प्रशिक्षण संपन्न
26, Aug 2023 3 years ago

image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार हो रहे कार्य

माही की गूंज, आम्बुआ।

          विधानसभा 2023 आगामी महीनों में संपन्न होने की कवायद के बीच राजनीति पार्टियां सक्रिय हो चुकी है। उन्ही में कांग्रेस पार्टी भी एक है वह इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जोबट विधानसभा के प्रमुख केंद्र आम्बुआ में भी मण्डलम सेक्टर प्रभारी व सह प्रभारी एवं बी.एल.ए को चुनाव पूर्व तथा चुनाव के समय कैसे कार्य करना है। कैसी तैयारी करना है इसका प्रशिक्षण भोपाल से आए प्रदेश सह प्रभारी डॉक्टर संजय कामले ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया।

           गूंज संवाददाता को जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता महेश पटेल ने बताया कि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार शनिवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मध्य केंद्र आम्बुआ में मंडलम सेक्टर प्रभारियों, सह सेक्टर प्रभारियों एवं बी.एल.ए का  प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। आगे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सहप्रभारी प्रभारी डॉ. संजय कामले ने सत्र को संबोधित हुआ बताया कि, इस बार कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ मुकाबला करना है। चुनाव पूर्व मतदाता सूची का अवलोकन कर मृत तथा जिन महिलाओं का विवाह हो गया है जिनका स्थानांतरण हो गया है उनके नाम मतदाता सूची से हटवाकर नवयुवकों, विवाह कर आई महिलाओं के नाम जुड़वाने का कार्य 31 अगस्त तक हर हाल में कराए, ताकि फर्जी मतदाताओं को हटाया जा सके। चुनाव के समय बूथ व्यवस्था के तहत एक बूथ 25 बूथ के फार्मूले के तहत निगरानी करना है। मतदान के पूर्व मतदान के बीच तथा मतदान की समाप्ति पर विशेष सतर्कता रखना है। आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की।

      कार्यक्रम में प्रदेश तथा जिला प्रभारी मधु हेरोडकर, दाहोद विधायक प्रभाबेन के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौर, अलिराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, यतीन्द्र नारायण शर्मा, सरदार अजनार, हरिश भाबर, कमरू अजनार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह राठौर, युवा कांग्रेसी दीपक भूरिया, महेंद्र सिंह रावत, सरपंच रमेश रावत, राजेश जैन (भाबरा) , गुहाड़िया भाई (कट्ठीवाड़ा) सुरपाल अजनार, मोनु बाबा, सानी मकरानी, रफीक बादशाह,  हासिम अली तथा अलीराजपुर, आजाद नगर, जोबट, उदयगढ़, बरझर, खट्टाली आदि स्थानों से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सोनू वर्मा तथा आभार अमान पठान ने माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |