Saturday, 03 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन |

शिक्षा ही तरक्की का द्वार है
Report By: फिरोज पठान 15, Dec 2022 3 years ago

image

जिला पंचायत अध्यक्ष ने साइकिल वितरण समारोह में की शिरकत

माही की गूंज, नानपुर। 

        विद्यालय तक साइकिल से पहुंचा जा सकता है लेकिन जीवन की ऊंचाइयों के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है। जैसे हम शिक्षा के द्वारा जीवन को अधिक उन्नतिशील बनाना चाहते है तो ज्ञान के साथ हमें अनुभव से भी सीख लेने की आवश्यकता होती है।

        उक्त कथन जिला पंचायत अलीराजपुर की अध्यक्षा श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने कही। विद्यालयों के संयुक्त कार्यक्रम साइकिल वितरण समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि, सभी को एक लक्ष्य निर्धारित कर अपना उद्देश्य तय करना होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत को आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने बच्चों में तंबाकू और सिगरेट जैसी घातक बुराइयों से दूर रहने की बात भी कही। सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने की अनिवार्यता के तेज प्रयास किए जाने को भी कहा। छात्रों को  पेसा एक्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

        स्थानीय साईं मंदिर परिसर स्थित सेवा सदन में आयोजित पांच विद्यालय के सयुंक्त कार्यक्रम में बालक व कन्या शा.उ.मा. विद्यालय नानपुर सहित, हाईस्कूल राजावाट, खारकुआ एवं फाटा स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त साइकल का वितरण किया गया।

        इस अवसर पर आयोजित सभा में स्वागत उधबोदन नानपुर प्राचार्य बीएस कनेश ने दिया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष मेहरसिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मानसिंह तोमर, भाजपा जिला मंत्री मेहताबसिंह कनेश, नानपुर सरपंच सकरी समरथ सिंह मौर्य, मोरासा सरपंच राजू सिंह, सेजगांव सरपंच सहित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामेश्वर गुप्ता, कैलाशचंद्र वाणी, ओम प्रकाश नागर, जितेंद्र प्रसाद वाणी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत कनेश, मुकेश वाणी पूर्व सरपंच समरथ मौर्य, सावन मारू, तेजमल माली, भलसिंह रावत उपस्थित थे। आयोजन में प्राचार्य जगदीश एसके, ज्ञानसिंह चौहान सहित सीएससी व विद्यालय का स्टाफ, पालक गण व ग्रामीण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया व आभार खरकुआ प्राचार्य प्रदीपसिंह किराड़ ने व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |