Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर बैठक हुई आयोजित
05, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

         अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश से जिला कांग्रेस अलीराजपुर के नेतृत्व में जोबट विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कॉलेज के सामने कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार के निवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमे अलीराजपुर कांग्रेस के उप प्रभारी मधु मोहन हिरोड़कर ने बताया कि, देश में एक पार्टी जिस तरह से नफरत की राजनीति कर रही हैं। उसी नफरत को खत्म करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं।

        यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा, पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा एव दो वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति भी की जाएगी। उसके बाद इन नामों को एआईसीसी को सूचित किया जाएगा। विशाल अभियान पदयात्रा का मकसद देश के सभी ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रों को कवर करने का रहेगा।  

        बैठक को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, जिला महासचिव सुरपाल अजनार, सरदार अजनार ने भी संबोधित किया।

        इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष हजरी अजनार, सरदार अजनार, डॉ आराम पटेल, सहित कई सरपंच, जनपद सदस्य एव सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट यतीन्द्र शर्मा ने किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |