Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बदमाशों ने बनाया निशाना
10, Dec 2022 3 years ago

image

सालाखेड़़ी के पास शाखा परिसर में लगे एटीएम का शटर, ताले तोड़े, एटीएम में रखी नगदी चुराने का किया प्रयास

माही की गूंज, रतलाम।

        जिले के सालाखेड़ी के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिटी फोरलेन स्थित एक होटल के पास की शाखा के परिसर में लगे एटीएम को तोडक़र लूटने का प्रयास बीती रात बदमाशों ने किया। बदमाशों ने एटीएम के शटर, ताले, वायरिंग को नुकसान पहुँचाया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पुलिस, बैंक या किसी को पता नहीं चले इसलिए अलार्म और कैमरे की वायरिंग को भी तोड़ दिया। यही वजह रही कि वारदात के समय एटीएम को क्षति पहुंचाने के दौरान बजने वाला अलार्म नहीं बज पाया। बदमाशों ने एटीएम के ताले तोड़े, वायरिंग क्षतिग्रस्त की लेकिन एटीएम से राशि नहीं ले जा सके। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सालाखेडी के शाखा प्रबंधक विशाल गौरव पिता किशोरीलाल ने सालाखेड़़ी पुलिस को लिखित में शुक्रवार की सुबह आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि बैंक का एटीएम जावरा फाटक-सालाखेड़ी सिटी फोरलेन स्थित एक होटल के पास लगा हुआ है। इस एटीएम में 9 दिसंबर की रात 1.57 मिनट पर इस एटीएम को क्षति पहुंचाकर इसमें रखी राशि लूटने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन, लॉक, गेट का लॉक आदि तोड़ दिया। जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एटीएम व आसपास का मुआयना किया। धारा 457, 511, 427 में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |