Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

आबकारी का अवैध चैक पोस्ट संचालित करने वाले 5 आरोपियों को चैक पोस्ट के साथ किया गिरफ्तार
31, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी 

बड़वानी पुलिस ने बिना किसी अनुमति के ग्राम मोरकट्टा में आबकारी चैक पोस्ट संचालिक करने वाले पांच लोगो को गिरफ्तार कर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध  कर एक चलित गुमटी आबकारी चैक पोस्ट की जप्त की गई।  थाना कोतवाली टीम उनि लखनसिंह बघे, उनि नेपालसिंह चौहान, आर बलवीर, दयाराम को मुखबिर द्वारा ग्राम मोरकट्टा में अवैधरुप से आबकारी चैक पोस्ट संचालित होने की सूचना मिली जिस पर उक्त टीम द्वारा ग्राम मोरकट्टा जाकर देखा की एक चलित ट्राली की गुमटी मिली जिस पर आबकारी चैक पोस्ट लिखा हुआ था, जिसके अंदर चैक करते पांच व्यक्ति बैठे मिले,  आबकारी कार्यालय बड़वानी द्वारा कोई चैक पोस्ट का संचालन नही करना बताया। जो आरोपीयों द्वारा अवैध रुप से चैक पोस्ट संचालित करना पाया जाने से आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 419, 465 भादवि का पंजीबद्ध किया। 

     थाना प्रभारी टी.आई राजेश यादव ने बताया कि, अवैध गितीविधियों पर बड़वानी पुलिस ने यह कार्यवाही की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |