Friday, 08 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं | ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा |

वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुरेंद्र वर्मा की स्मृति में हुए विविध आयोजन, पत्रकारों ने पुण्यतिथि पर किया नमन
13, Jul 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, नानपुर।

          अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुरेंद्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर नानपुर के पत्रकार साथियों ने शासकीय अस्पताल एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ उनकी स्मृति स्वरूप फल, मिठाई, नमकीन एवं स्टेशनरी बांटकर उनकी स्मृति को नमन किया।

          उल्लेखनीय है कि, मृदुभाषी, मिलनसार एवं पत्रकार जगत में अपनी लेखनी से लोक व्यवहार, सदाचार एवं समस्याओं के निदान के प्रति सदैव अडिग रहने वाले सुरेंद्र दादा की पहली पुण्यतिथि पर उनके ओज पूर्ण कार्य को याद करते हुए नानपुर के पत्रकार मित्रों ने मरीजों को फल वितरित किए। वहीं विद्यालय के बच्चों को जरूरी पाठ्य सामग्री के साथ फल, मिठाई वितरित कर स्वर्गीय वर्मा को याद किया।

          इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षीरसागर, जितेंद्र वाणी राज, गजानंद मनीष माली, फिरोज पठान राजेश राठौड़, जितेंद्र प्रसाद वाणी, देवेंद्र वाणी, शुभम आदि पत्रकार साथियों ने आज के दिन को एक अपूरणीय क्षति वाला दिवस बताते हुए स्वर्गीय सुरेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व. वर्मा की स्मृति में वृहद आयोजन किया जाना तय किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |