Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पीएम आवास की किश्त के भुगतान के लिए रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार
19, Feb 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर/जोबट।

        जनपद पंचायत में उदयगढ़ में शुक्रवार को एक रोजगार सहायक, पीएम आवास योजना की किश्त के भुगतान के लिए हितग्राही से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आवेदक बारू पिता थनिया बघेल (25) निवासी ग्राम पानगोला तहसील जोबट जिला अलीराजपुर के पिता को वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत हुआ था। जिसमें एक लाख 25 हजार रुपए शासन की ओर से मिलना है। जिसकी दो किस्त आवेदक के पिता को प्राप्त हो चुकी है, तीसरी किस्त को आवेदक के पिता के खाते में डालने हेतु आरोपी द्वारा 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बाबत आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत की गई। शिकायत का सत्यापन किया गया तो शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए आरोपी पंचायत रोजगार सहायक धन्ना मौर्य को उसके किराए के निवास खट्टाली रोड जोबट में रंगे हाथ ट्रैप किया गया। आरोपी पर भ्रा.नि.अ. संशोधित 2018 धारा 7 अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |