Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है- श्रीमति चौहान
29, Mar 2023 3 years ago

image

लाखो रूपए की लागत से बनने वाली सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

माही की गूंज, नानपुर। 


        प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हर वर्ग के लिए शासन ने योजनाएं बनाई है। हम क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

          उक्त बाते नानपुर पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली निर्माण व पुलिया निमार्ण के भूमिपूजन के अवसर जनपद अध्यक्ष श्रीमति सुनीता चौहान ने  कही। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के शासन काल में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। बेटियो की शादी के लिए 51 हजार रुपए की नगद राशि का प्रावधान किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका मिशन के माध्यम से लघु उद्योग के लिए ऋण का दिया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहना योजना का आपकी पंचायत में श्री गणेश किया जा रहा है। आपको प्रतिमाह एक हजार रूपए दिया जायगा। 

          कार्यक्रम को जनपद पंचायत के सीईओ मनीष भंवर ने अपने उद्बोधन लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा की आप अपना फार्म पंचायत में सचिव को जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश नागर व डॉ रामेश्वर गुप्ता ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण पुर्व सरपंच समरथ सिंह मौर्य देते हुए ग्राम की प्रमुख समस्याओं का मांग पत्र जनपद अध्यक्षा को सोपते हुए वर्मा समाज के लिए मांगलिक भवन की माग की। 

          कार्यक्रम में सरपंच सकरी मौर्य, उपसरपांच श्रीमति मीनाक्षी वाणी , वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम वाणी, इकबाल जी बोहरा, एन जी ओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश वाणी, ग्राम पंचायत के पंच गुलाब मौर्य, लालसिंग मौर्य, फिरोज पठान, कैलाश चन्द्र वाणी, योगेश वाणी, देवेंद्र सोनी, विजय नागर, डिंपू राठोड़, विक्की वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार गण व उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पुर्व उपसरपंच जितेंद्र प्रसाद वाणी ने किया। कार्यक्रम के पुर्व अध्यक्षा ने दस लाख की लागत से बनने वाली नाली  का भूमिपूजन किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |