Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

सनसनीखेज वारदात: पिता और दो पुत्रों के शव कुएं मे मिले
08, Nov 2021 4 years ago

image

जांच जारी, पुलिस ने कुछ लोगो को लिया हिरासत में
माही की गूंज, रतलाम।
        जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के देवरुंडा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यो की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई है। यहां पिता और दो पुत्रों के शव कुएं में मोटर से बंधे मिले है। घटना कि सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। इस तिहरे हत्याकांड में जमीनी विवाद की बात भी सामने आ रही है। 
        जानकारी अनुसार 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पिता मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने अपने खेत की मोटर जलने पर रविवार सुबह सुधारने के लिए कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी। शाम को लक्ष्मण व उसके पुत्र नहीं दिखे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई नहीं दिए। शंका होने पर कुछ युवक कुएं के अंदर उतरे तो उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए है। सैलाना थाना पुलिस मामले कि जांच में जुटी है। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है। संभावना है कि, पुलिस हत्या के इस मामले का जल्द खुलासा कर देगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |