Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एक हजार लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो पीकअप वाहन पुलिस ने किया जप्‍त
09, Sep 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर/आम्बुआ।

          पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी। इसी क्रम में 8 सितम्बर को आम्बुआ पुलिस के द्वारा बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।

          पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश ने बताया कि, 8 सितम्बर को आम्बुआ पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि, ग्राम दरकली बुडनला फलिया मे खरेंजा रोड किनारे एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन खडा है तथा उक्त वाहन मे बडी मात्रा मे अवैधरूप से शराब भरी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी आम्बुआ उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई एवं अधीनस्थ टीम के द्वारा सूचित स्थान पर पहुंचे। जहां पर देखा कि एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन, जिसका नंबर एमपी 69 जी 1151 है, रोड किनारे अज्ञात रूप से खडा है। आम्बुआ पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर बीयर की पेटीयॉं रखी होना पाई गई। आम्बुआ पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को अपनें कब्जे मे लेते हुए विधिवत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुध्द थाना आम्बुआ अपराध क्र. 253/2023 धारा 34(2), 46 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर 91 पेटी माउण्ट बीयर कुल एक हजार 92 बल्क लीटर शराब, कीमती 2 लाख 62 हजार 80 रुपए तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन कीमती 6 लाख रुपए का जप्त कर, प्रकरण को जांच में लिया जाकर शराब परिवहन के संबंध में जांच की जा रही है। 

          उपरोक्त कार्रवाई मे उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई थाना प्रभारी आंबुआ, सउनि यशवंत पाटिदार, सउनि मनीष, सउनि लक्ष्मण परमार, प्रआर तेलसिंह, आर प्रेम, आर रोश, आर जुवानसिंह एवं आर राकेश का सराहनीय योगदान रहा है।

          पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि, संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार पुलिस की नजर बनी हुई है। अवैध शराब मे लिप्त असामाजिक तत्वों पर आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |