Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कांग्रेसी नेता की खुलेआम गुंडागर्दी दिखाकर महिला तहसीलदार को कहीं से भी खोदकर उठा लाने की दी धमकी
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 27, Feb 2021 5 years ago

image

कॉग्रेस नेता का महिला तहसीलदार को धमकी देने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल 

माही की गूंज, रतलाम

    रतलाम जिले के कांग्रेसी नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं और अब आलम यह है कि, उनकी भाषा इतनी अमर्यादित हो गई है कि उन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है। क्या राजनीति में इस प्रकार की भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए, वह भी सुर्खियों में बने रहने के लिए। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विधायक मनोज चावला के खास आलोट के कांग्रेस नेता एवं आलोट नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के प्रतिनिधि वीरेंद्रसिंह सोलंकी पिपलोदा तहसील की तहसीलदार किरण वरवड़े को उनके ही कार्यालय में खुलेआम धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वह तहसीलदार मैडम को कह रहे हैं कि, अभी कांग्रेस का शासन नहीं है बीजेपी का शासन है इसलिए बीजेपी की चमचागिरी मत करो, कब तक रहेगा बीजेपी का शासन अभी आपकी नौकरी 15 से 20 साल तक की पड़ी है, आपको कहीं से भी खोदकर आपको वापस ले आएंगे। इतना सुनने के बाद तहसीलदार सन्न रह जाती है और कुछ नहीं बोल पाती और तहसीलदार खामोश हो जाती है। 

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल 

    वही इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार ने चुप्पी साध ली है, लगता है मेडम को धमकी का असर हो गया है। जानकारी अनुसार पिपलोदा के शुजापुर में गुलाबसिंह नामक व्यक्ति का एक खाली प्लाट है जिस पर राजस्व विभाग के द्वारा मकान दर्शा दिया है, वह व्यक्ति लगातार तहसील के चक्कर काट रहा था और उसके पश्चात उसने जब देखा कि, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो कांग्रेस नेताओं से शिकायत करी। जिसके चलते कल कॉग्रेस के कुछ कार्यकर्ता पिपलोदा तहसील कार्यालय पहुचे ओर यह पूरा घटनाक्रम सामने आया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |