Saturday, 03 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन |

इधर हड़ताल पर बैठे सचिव, दूसरी और रिश्वत लेने का काम जारी
26, Jul 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम। 

    अपनी मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में हड़ताल पर है, जिसको ग्राम पंचायत सचिव संघ का समर्थन भी प्राप्त है। विगत पाँच दिनों से चल रही हड़ताल के कारण ग्राम पंचायत सम्बन्धी कार्यो में लोगो को परेशानीयां उठानी पड़ रही है। ग्रामीण जब सचिव के पास काम लेकर जाते हैं तो सचिव हड़ताल का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन लेन-देन और रिश्वत लेने के लिए हड़ताल खत्म कर देते हैं।

    ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत सुखेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम के सचिव जगदीश पांचाल, आवेदक शंकरलाल मालवीय से फल उद्यान योजना की फाइल को ठहराव-प्रस्ताव करके योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की एवं 3 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। 26 जुलाई को शेष राशि 2 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पिपलोदा में निजी कार्यालय पर पकड़े गए। लोकायुक्त की टीम ने सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |