Saturday, 15 ,February 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

करवड़ बस स्टैंड पर स्कूल बच्चों का हुआ एक्सीडेंट | मानवता शर्मसार: खेत में मिला बिना नाल कटा रोता हुआ नवजात शिशु ... | 8लेन पर एक नींद की झपकी बनी मौत का कारण! | नगर की वोटर लिस्ट में कैसे आया फर्जी मतदाता...? | महिला की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी | सोमाजी प्रजापत जाजपर का निधन | श्रीराम जन्मभूमि पर श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की मनाई पहली वर्षगांठ | सम्पूर्ण बाईबल पाठ का आयोजन सम्पन्न | भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की मनाई वर्षगांठ | दूसरी बार दुकानों की नीलामी निरस्तः आखिर ग्राम पंचायत करें तो क्या करें...? | बदलेगा राज... या कायम रहेगा रिवाज... फैसला 8 फरवरी को | क्या हम बांग्लादेश से ऊपर उठकर एक ही धर्म के व्यक्तियों को जातिवाद के आधार पर अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं...? | सुरेशचंद्र पुरणमल जैन, जिनेन्द्र बाफना सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भी बड़े, जिला परिवहन अधिकारी और रेलवे सब इनके सामने नतमस्तक | अजब एमपी के गजब मंत्री... लाचार मंत्री... | कुछ... यादें... बहुत सी उम्मीदो.. के साथ नूतन वर्षाभिन्दन | ग्राम पंचायत खवासा में 4 दुकानों की नीलामी 8 जनवरी को, विज्ञप्ति एवं नियम शर्ते पढ़े | एसडीएम के विरूद्ध एक के बाद एक कई विभाग हुए नाराज, लिखित में दर्ज करवाई शिकायत | हिंदूसिंह चौहान का निधन | सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी-रकम सहित जरूरी सामान ले गए | करवड़ प्रीमियर लिग का हुआ शुभारंभ |

नगर में चाहुमुँखी विकास एवं स्वच्छता के साथ नपा को आदर्ष बनाने का वादा
22, Sep 2022 2 years ago

image

नपा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

        स्थानिय नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को घोषणा-पत्र का विमोचन कर जारी किया। जारी घोषणा-पत्र मे कांग्रेस ने नपा परिषद बनने पर नगर के सभी वार्डो मे बिना भेदभाव के चाहुमुँखी विकास कार्य, नगर मे स्वच्छता को लेकर उचित साफ-सफाई, वार्डो मे नियमित जलप्रदाय, नगर के प्रमुख चौराहो को आकर्षक रुप से सुसज्जीत, नगर की यातायात व्यवस्था हेतु वाहनो के पार्किग झोन बनाने तथा नगर पालिका को प्रदेश मे आदर्श नपा स्थापित करना सहित विभिन्न बिंदुओ का वादा किया गया है। 

        इस अवसर पर पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, विधायक मुकेश पटेल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पुर्व नपा अध्यक्ष एवं प्रत्याशी सेना पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी, 18 वार्डो के कांग्रेस प्रत्याषी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

नगर पालिका को प्रदेश मे आदर्श बनाएंगे

         घोषणा-पत्र विमोचन के दौरान कांग्रेस नेताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, स्व. वेस्ता पटेल अमर रहे जेसे गगनभेदी नारैबाजी की गई ओर नगर पालिका परिषद मे परचम लहराने का संकल्प भी दोहराया। जारी घोषणा-पत्र मे कांग्रेस नेताओ ने बताया कि, अलीराजपुर बस स्टेण्ड की धर्मशाला जीर्णशीर्ण अवस्था में होने से उसे डिस्मेन्टल करवाकर नवनिर्मित कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। नगर में पानी की पाईप लाइनों का विस्तार आवश्यकता अनुसार किया जाकर, प्रतिदिन जल सप्लाय कराया जाएगा। नगर में ठेला, गुमटी, फेरीवालो एवं चोराहे पर छोटे व्यवसाय करने वाले को बैठक की व्यवस्था करना। नगर की यातायात व्यवस्था की उचित व्यवस्था करना तथा वाहनो के पार्किंग हेतु पार्किंग झोन बनाए जाएंगे। नगर के प्रमुख चैराहो को सुसज्जीत किया जाएगा। नगर में हाईटेक लेट बाथ की कमी है अतः इस हेतु विशेष प्रयास किए जाएगे। प्रतिमाह वार्ड के निवासियों से उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु अध्यक्ष एवं पार्षदो द्वारा जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। पुरानी नगर पालिका भवन में नव-निर्माण कर कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। कॉम्पलेक्स के अन्दर हस्त कलाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एवं महान विभुतियों की प्रदर्शनी हेतु म्युजियम स्थापित कराया जाएगा। नगर की आबादी भुमि पर काबीज व्यक्तियों को मालीकाना हक दिलाया जाएगा। नगर में जहाँ पर चोरी, लुट आदी की घटनाए बहुतायत होती उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की पहल की जाएगी। सफाई-कर्मियों को नियमितिकरण कराने हेतु विशेष प्रयास किये जाएगे। शहरी क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को 12 वीं क्लास में 80 प्रतिशत से उपर अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान किये जाएगे। बैरोजगार युवाओं को जिला उद्योग केन्द्र व बैंक के मध्य नगर पालिका एक सेतु का काम करेगी व उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास किय जाएगे। सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र निवासियों के लिये भवन, भुमि व दुकानों के नामांतरण एवं हस्तांतरण के प्रक्रिया नियमानुसार 30 दिवस पूर्व कर नामांतरण आदेश की प्रति संबंधित के घर नगर पालिका के कर्मचारी के द्वारा निःशुल्क भेजी जावेगी। नगरीय क्षेत्र में आवास हेतु जमीन का आवंटन के साथ ही जो हितग्राही इस योजना में छुट गये है उनके लिये विशेष प्रयास किये जावेंगे। नगर के पत्रकार बंधुओं हेतु पत्रकार भवन हेतु जमीन आबंटन का प्रस्ताव शासन को भेजकर स्वीकृत कराने का प्रयास किया जावेगा। नगर के बगीचे में ओपन जीम एवं चील्ड्रन पार्क हेतु प्रयास किये जावेंगे। नवीन सब्जी मण्डी के लिए जगह का चयन कर हाईटेक सब्जी मण्डी का निर्माण किया जावेगा। मातृशक्ति के लिए सांस्कृतिक प्रोग्राम, साप्ताहिक कार्यक्रमों, गतिविधियाँ कार्यक्रम के लिए भवन का निर्माण कराया जावेगा। फतेह क्लब ग्राउण्ड पर वॉकिंग ट्रेक का निर्माण एवं मैदान के पास ही खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, वॉकिंग करने वालों के लिए प्याऊ निर्माण एवं हाईटेक लेट बॉथ का निर्माण कराया जावेगा। मेन मार्केट में बैठने वाले सब्जी व फल विक्रेताओं को अन्य व्यवस्थित स्थान पर लगाये जाने का प्रयास किया जावेगा। बिजली ऑफिस के सामने की भूमि पर अतिक्रमण हटाकर वहाँ पर कॉम्पलेक्स निर्माण कर उसमें मल्टी प्लेक्स सिनेमा, फुड झोन सहित सर्वसुविधा युक्त मनोरंजन वाई फाई झोन स्थापित किया जावेगा। सुरेन्द्र उद्यान में सर्व सुविधा युक्त वाचनालय का निर्माण कराया जावेगा। मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि सभाग्रह, स्नानग्रह का निर्माण कराया जावेगा। शहर के दुर्घटना क्षेत्र चैराहो को चिंहित कर आवश्यक सुधार किया जावेगा। साप्ताहिक पशु बाजार हेतु उचित स्थान का चयन कर अन्य जगह शिफ्ट किया जावेगा। स्वरोजगार योजना के अर्न्तगत कामकाजी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उनका स्वरोजगार उत्पन्न कराया जावेगा, जैसे सिलाई, बुनाई, मेहंदी, अचार, पापड़, एवं महिलाओं से संबंधित आदि कार्य। 

         इस अवसर पर वरिष्ठ कांगेसी नेता पर्वतसिंह राठौर, प्रकाशचंद्र जेन, जवाहर कोठारी, भीमसिंह राठौड, सानी मकरानी, राजेंद्र टवली, सुरेष सारडा, खुर्षिद अली दिवान, धनराज थेपडिया, ईसामुददीन कॉन्ट्रेक्टर, अनिल श्रीवास्तव, डाँ. एएम षैख, केलाष चोहान, अनुप सोमानी, तरुण मंडलोई, सोनु वर्मा, मनिष थेपडिया मामा, राहुल  परिहार, सर्वेष सिसोदिया, मंसुर मर्चेंट, केलाष प्रजापत, ईरफान मंसुरी, मनिष चोहान सहित समस्त वार्डो के प्रत्याषी एवं कार्यकर्ता मोजुद थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |