Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

उत्कृष्ट विद्यालय के 57 तथा कउमावि के 58 विद्यार्थियों को किया निःशुल्क साइकिलों का वितरण
14, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, चंद्रशेखर आजाद नगर।

        नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के 57 छात्र एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 58 छात्राओं सहित कुल 115 छात्र-छात्राओं को शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत् साईकिलों का वितरण मध्यप्रदेश वन विकास निगम अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त माधवसिंह डावर, नपा अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, नपा उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोडा़, विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह डावर, भाजपा जिला महामंत्री व पार्षद प्रतिनिधि हुजेफा असद व धर्मेन्द्र जायसवाल के द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, कन्या उमावि प्रभारी लालसिंह बामनिया, पत्रकार यशवंत जैन, आरिफ शेख सहित उत्कृष्ट एवं कन्या विद्यालय के स्टाफ सदस्य व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

        विद्यार्थियों के निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में म.प्र. वन विकास निगम अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त माधव सिंह डावर ने कहा कि, प्रतिवर्ष दूरस्थ अंचल से अध्ययन हेतु आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से लाखों करोड़ों की संख्या में निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जाता हैं इस वर्ष भी किया जा रहा हैं। साइकल विलंब से वितरण होने पर छात्र-छात्राओं से कहा कि, इस शैक्षणिक सत्र के दो माह शेष हैं। लेकिन साइकिल को सम्हालकर चलाये व आगामी सत्र में सभी साइकल का उपयोग कर नियमित अध्ययन करने विद्यालय आएं। अच्छी पढ़ाई कर अपने माता-पिता, नगर के साथ विद्यालय का नाम भी रोशन करें। साइकिल पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई।

        जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर ने कहा कि, मध्य प्रदेश की सरकार ने विद्यार्थियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं योजना के तहत आप सभी को निःशुल्क साइकिल वितरण की जा रही हैं जिससे विद्यालय और आपके घर की दूरी कम हो जाए, समय की बचत हो। समय पर विद्यालय पहुंचकर आप सभी अध्ययन कर पाएंगे आप सभी बधाई के पात्र हैं।

         विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र डावर ने कहा कि, शासन की योजनाओं का छात्र-छात्राएं भरपूर लाभ ले। लेकिन विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी जरूर सम्मान करें। उनके बताए रास्ते पर चले अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।  कार्यक्रम में स्वागत भाषण के साथ निःशुल्क साइकिल वितरण की जानकारी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह द्वारा दी गयी।

         निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। आभार विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी द्वारा व्यक्त किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |