Monday, 10 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात |

श्री खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
Report By: अभिषेक गुप्ता 29, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, चं. शे. आजादनगर
     एक शाम बाबा श्याम के नाम भजन संध्या कल गुरूवार शाम को आयोजित की गई। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर मौजूद श्रद्धालु कड़कड़ाती ठंड में भी रात भर झूमते रहे।
     शाम को नगर के सोनी मोहल्ला चौक में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया, श्याम मित्र मंडल ने खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही श्री श्याम साडी सेंटर भाभरा, द्वारा भव्य दरबार छप्पन भोग, अखंड ज्योत, आयोजक करने वाला श्याम कराने वाला श्याम व ज्योत पुष्प व इत्र वर्षा की गई। भजन संध्या में मंच पर विराजमान खाटू श्याम की प्रतिमा को लोगों ने निहारा, एक फूल के अंदर लच्छा बांधकर 100 फुल के अंदर मिक्स किया गया और वह फुल सभी प्रेमियों के पास भिजवाया गया, एक फूल इंदौर से आए हुए श्याम प्रेमी के पास लच्छा वाला फूल गया तो, श्याम स्वरूप भाबरा नरेश की तरफ से उन्हें भेंट किया गया। धर्म जागरण में बैठे हुए प्रेमियों के अंदर एक अलग ही उत्साह था और रात को 2 बजे पूरा पांडाल खुशियों से तालियों की गड़गड़ाहट से श्याम बाबा की मुस्कुराहट नजर आ रही थी। उत्तर प्रदेश से आए हुए गाजियाबाद शहर के आनंद अखाड़ा के महंत श्री भावेश आनंद जी सरस्वती महाराज के द्वारा सनातन संस्कृति एक भजन की प्रस्तुति दी गई, महाआरती मुख्य जजमान दशरथ राठौर, शीतल राठौर रहे।
     भजन गायिका श्याम दीवानी सोनल शर्मा राणापुर, संजय सोनी, मयंक राठौड़, अल्पेश सोनी, वेदाशी म्यूजिकल ग्रुप सरदारपुर द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |