Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वर्तमान राजनीति में नेता व जनप्रतिनिधि क्या शासक को मालिक व आम जनता को सेवक मानने लगे हैं...? | माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न |

भारतीय पुरुष बास्केटबॉल दल में शामिल हुए जावरा के युवा
27, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम

    इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली फिबा एशिया कप पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दल हेतु जावरा नगर के खारीवाल कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह तोमर के पुत्र हरेन्द्र सिंह तोमर का चयन 30 जून से बेंगलोर में होने वाले शिविर में हुआ। हरेन्द्र सिंह तोमर इस शिविर में  मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाडी है। शिविर में सर्बिया के कोच वैसलीन मैटिक भारतीय खिलाडीयो को प्रशिक्षण देगे। पूर्व में भी हरेन्द्र सिंह तोमर सैफ गेम्स के लिए 2019 में एवं 2020 में भी सर्बिया कोच से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। हरेन्द्र सिंह 2016 से भारतीय बास्केटबाल पुरुष दल के शिविर में हिस्सा लेते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते रहे है। हरेन्द्र सिंह ने बीई (मेकेनिकल) इन्दोर से, एमबीए आईएमएस इंदौर से, स्पोर्ट कोचिंग पीजीडीसी ग्वालियर के एलएनआईपी से एवं वर्तमान में भोपाल से बीपीएड कर रहे है। हरेन्द्र सिंह अपनी उपलब्धि का श्रेय खेल गुरु वीपी रिछारिया मध्यप्रदेश बास्केटबॉल फेडरेशन के चैयरमेन कुलविंदर सिंह गील, कोच एवं परिवार के सदस्यों को देते है। हरेन्द्र सिंह तोमर लॉकडाउन में हरेन्द्र सिंह सुबह-शाम 6 घंटे जिम में एवं मैदान में अपने साथी अभिषेक पामेचा, युवराज सिंह चंद्रावत, राजदेव सिंह चंद्रावत एवं अन्य खिलाडीयो के साथ अभ्यास करते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |