Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

हषोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
27, Jan 2022 4 years ago

image

कलेक्टर श्री पुष्प ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

माही की गूंज, अलीराजपुर।

     जिले में गणतंत्र दिवस का समारोह हषोर्ल्लास पूवर्क मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कायर्क्रम स्थानीय खेल परिसर मैदान में आयोजित हुआ। कायर्क्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर मनोज पुष्प ने ध्वजारोहण किया। तत्पचात राष्ट्रगान एवं म.प्र. गान हुआ। कलेक्टर श्री पुष्प ने परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया तथा रंग बिरंगें गुब्बारे आसमान में छोडे। कायर्क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कायर्पालन अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल सांसद प्रतिनिधि नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस कायर्वाहक जिला अध्यक्ष ओम राठौर सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, अधिकारीगण-कमर्चारी, नागरिकगण व मीडिया प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में जिला पुलिस बल प्रथम एवं एसएएफ द्वितीय रहा। परेड में जिला महिला पुलिस बल होमगार्ड दल एवं वन विभाग के दल द्वारा भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेते हुए आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। परेड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्याथिर्यों ने मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल ने किया। कायर्क्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदािर्त किया गया। झांकियों में नगर पालिका अलीराजपुर की स्वच्छता संदेश को प्रदर्शित करती झांकी प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जिला पंचायत अलीराजपुर एवं जनजातीय कार्य विभाग की झांकी रही। झांकी प्रदर्शन में कृषि एवं उद्यानिकी विभागए स्वास्थ्य विभाग जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रए पीएचईए पशु चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस, जल संसाधन, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती मनमोहक झांकियां निकाली गई। पुलिस विभाग की ओर से झांकी में महिला अपराधों एवं उनके नियंत्रण तथा कानूनों की जानकारी संबंधित झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कमर्चारियों विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं आदि को पुरस्कृत किया गया। कायर्क्रम में परेड एवं झांकी में उत्कृष्ट प्रदार्न पर ट्राॅफी एवं प्रास्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। 

लोकतंत्र सेनानियों का घर जाकर किया सम्मान

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड 19 के मद्देनजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों लोकतंत्र सेनानियों का उनके घर जाकर सम्मान करने के दिशा निर्देशों के तहत जिले में लोकतंत्र सेनानियों के घर पहुंचकर उनका शाॅल श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान किया गया। एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीएम जोबट डीएन सिंह एवं अन्य अधिकारी-कमर्चारियों ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |