Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नगरीय प्रशासन के साथ-साथ यातायात पुलिस भी जिम्मेदारी से एक कदम पीछे
Report By: फिरोज पठान 05, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

        लगातार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबरे प्रकाशित होने के बावजूद भी अधिकारी अपना सुस्त रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। दुकानदारो द्वारा किया जाने वाला अतिक्रमण व बे-लगाम खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस जैसी सुविधाओं को भी अब ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस के आने व जाने का एक ही मुख्य मार्ग है उस पर भी इस तरह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। जिसके चलते एम्बुलेंस को कही-कही मिनटो तक खड़ा करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। कुछ आकस्मिक मामलों में मरीज को तत्काल अलीराजपुर या दाहोद भी रेफर किया जाता है। ऐसे में जाम में फंसने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है। खराब ट्रैफिक व्यवस्था के चलते पुर्व में भी थाना प्रभारी को पत्रकारों के माध्यम से यह मामला संज्ञान में लाया गया था कि, कृष्ण मंदिर चौपाटी पर नगर का अधिक ट्राफिक होने के कारण एक यातायात कर्मी तैनात किया जाए। लेकिन लगातार देखने में आ रहा है कि काफी समय से कोई भी यातायात कर्मी कृष्ण मंदिर चौपाटी पर मौजूद नहीं रहता है।

        अब देखना यह है कि, अधिकारी अभी भी अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से पूरा करते हैं या किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार करेंगे...?



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |