Thursday, 28 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

आज 298 शासकीय उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम होगा आयोजित
07, Aug 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

    प्रदेश के साथ ही जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम आज आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पात्र परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न के मान से 10 किलो के बैग में पात्रता अनुसार निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सम्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उदयगढ़ में आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव रहेंगे। यहां वे कार्यक्रम को संबोधित कर हितग्राहियों को अन्न वितरण करेंगे। जिले की समस्त 298 शासकीय उचित मूल्य दुकानों कार्यक्रम आयोजित होगा। योजनान्तर्गत जिले में एक लाख 24 हजार एक पात्र परिवारों के 6 लाख 81 हजार 322 सदस्य लाभांवित होंगे। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |