Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

देशी कट्टे के साथ पकडाया 30 हजार का ईनामी आरोपी
27, May 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

           वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल से आ रहा है तथा जिसके पास एक देशी 12 बोर का कट्टा है। सूचना पर थाना प्रभारी आरआर बड़ोले की अगुवाई में टाण्डा रोड़ ग्राम सेमलपाटी पर वाहन चेकिंग लगाई गई। तभी टाण्डा तरफ से एक काले रंग की शाइन मोटर सायकल पर एक व्यक्ति आते दिखा जिसे रोक कर तलाशी लेने पर एक लोहे का 12 बोर देशी कट्टा व पेन्ट की जेब में एक जिन्दा कारतुस मिला, जिससे उक्त 12 बोर देशी कट्टा व कारतुस रखने के संबंध में लायसेंस का पूछा तो नहीं होना बताने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25ए,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रं. 151/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, थाना बोरी के अपराध क्रमांक 52/23 धारा 392 भादवि की घटना भी उसने कारित की थी जिसमे वह फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी हेतु 10 रुपए का ईनाम भी आरोपी पर उद्घोषित था। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर जिला धार के थाना बाग तथा थाना कानवन में अपराध घटित कर फरार होना भी बताया है। पुलिस अधीक्षक जिला धार द्वारा भी  अलग-अलग अपराधों में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कुल 20 हजार रुपए का ईनाम उद्धोषित किया गया था। आरोपी के विरूद्ध थाना बोरी तथा अन्य थानो पर कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |