Monday, 19 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन |

ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार
01, Apr 2022 4 years ago

image

माही की गूंज , रतलाम/कालूखेड़ा।

        10 जनवरी की दरमियान रात्र में किसान मुन्ना लाल पुत्र श्रीराम पाटीदार निवासी नवेली के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली  कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिस पर कालूखेड़ा थाना पर फरियादी मुन्ना लाल पाटीदार की रिपोर्ट दर्ज  की थी। थाना कालूखेड़ा की चौकी मावता  प्रभारी उप निरीक्षक शरीफ खान एवं उनकी टीम को सक्रिय कर छानबीन की एवं साइबर सेल रतलाम की मदद ली गई। इसी दौरान थाना सैलाना जिला रतलाम से अपराध में भी गिरफ्तार आरोपी आनंद सिंह पिता प्रेम सिंह राजपूत निवासी आक्या उमाहेड़ा को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाकर आरोपी आनंद सिंह से पूछताछ कर मेमोरेंडम लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नीमच पहुंचकर वारदात में शामिल साथी आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी भैरू सिंह पिता जुझार सिंह राजपूत निवासी आक्या उमाहेडा हाल मुकाम फतेह चौक नीमच बघाना व उसके साथी गोपाल पिता भेरु नायक निवासी गादोला को बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर घूमते हुए पकड़ा गया। मोटरसाइकिल के कागज पेश नहीं किए जाने पर मौके पर मोटरसाइकिल चोरी की शंका में होने से आरोपी भेरू सिंह के कब्जे से जप्ति की गई। पूछताछ में आरोपी भैरूसिंह, गोपाल तथा आनंद सिंह तीनों द्वारा ग्राम नवली थाना कालूखेड़ा से ट्रैक्टर मेसी कंपनी का लाल रंग का एमपी 43 एए 7582 मय ट्राली के चोरी करना काबुल किया। उक्त पंकज उर्फ डमरु राधाकिशन जाति अहीर (30) निवासी धनेरिया कला थाना बघाना को एक लाख पच्चीस हजार रूपए में विक्रय कर कबूल करने पर विधिवत आरोपियों से मेमोरेंडम समक्ष पंचाने के तैयार कर आरोपी भैरू सिंह, गोपाल की निशानदेही से आरोपी पंकज उर्फ डमरु के अपराध से अपराध सदर में चोरी गया ट्रैक्टर-ट्राली विधिवत समक्ष पहचान जप्त किया। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |