Thursday, 28 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

योग अनुसंधान एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन
19, Feb 2023 3 years ago

image


बाजारवाद ने खानपान को स्वास्थ्य से दूर कर वस्तु में परिवर्तित कर दिया है, हमें इस चुनौती को स्वीकार करना होगा - पारस सकलेचा

माही की गूंज, रतलाम

      प्राकृतिक स्वास्थ्य के प्रति बालक से लेकर युवा तक सभी को जागृत करना बड़ी चुनौती है । यह बात समाजसेवी रवि कटारिया ने कही । आप योग अनुसंधान एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे । पारस सकलेचा ने कहा कि, शिविर में जो भी सीखा है, जो पाया है, उसे और लोगों तक पहुंचाने की चुनौती स्वीकार करें । स्वास्थ्य मे 70 प्रतिशत हिस्सा भोजन का है और बाजारवाद संस्कृति ने खानपान को स्वास्थ्य से दूर कर दिया है । इसके प्रति जागृति लाना जरूरी है । योग एवं प्राकृतिक योग अनुसंधान एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र द्वारा तीन दिवसीय शिविर के संचालक तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रकाण्ड पंडित डॉक्टर पुखराज ओरा ने कहा कि, प्रकृति स्वास्थ्य है, और प्रकृति के करीब जाना ही स्वास्थ्य लाभ है । योग अनुसंधान एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र द्वारा प्रकाश ट्रेडर्स के सहयोग से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था । जिसमें 57 लोगों ने भाग लिया । प्रात 7:30 बजे से 1 बजे तक आयोजित शिविर में प्रतिदिन नींबू, आंवला, धनिया, पुदीना, चुकंदर, मेथीदाना, टमाटर, जामफल, आदि रसपान कराया गया । योग, ध्यान, एरोबिक्स, के अलावा, भाप स्नान कटी स्नान, विभिन्न प्रकार की मिट्टी स्नान, धूप स्नान, आदि कराया गया । शिविर में मार्गदर्शन देने के लिए समाजसेवी तथा देसी चिकित्सा के विद्वान अनोखीलाल कटारिया, आरोग्यधाम योग केंद्र के संचालक मोहनलाल पिरोदिया, मंगल पिरोदिया, चंदनमल घोटा, की विशेष उपस्थिती रही । आरोग्यधाम योग केंद्र के संचालक मोहनलाल पिरोदिया द्वारा जैविक साबुन, शैंपू, हल्दी-मिर्ची-धनिया पाउडर, विभिन्न प्रकार की दालें, तथा गुड़ के लड्डू, ड्राई-फ्रूट ज्युस, अखरोट का तेल, आदि कई वस्तुएं शिविरार्थियो को उपलब्ध कराई गई । डाक्टर मुजावदिया ने योग तथा ऐरोबिक्स एक्सरसाइज के साथ काव्यपाठ तथा चुटकलो से शिविरार्थीयो को काफी प्रभावित किया । आभार प्रदर्शन ललित गांधी ने किया ।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |