Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

कांग्रेस और भाजपा देश के लिए खरपत वार जैसे- भूरिया आप पार्टी नेता
24, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          चुनाव का समय नजदीक आती ही सभी पार्टियां सक्रिय हो चुकी है और पूरे दम के साथ विधानसभा चुनाब में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में जिले में आप आदमी पार्टी के नेता दिलीप सिंह भूरिया ने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश जैसे-जैसे आधुनिक युग की ओर प्रवेश कर रहा है, कांग्रेस और भाजपा नेताओ का काम खरपतवार जैसा हो गया है। जैसे खरपतवार फसलों को नष्ट कर देती है वैसे ही भाजपा व कांग्रेस के नेता देश की नस्लों को नष्ट करने में लगे है। जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक देश में जातिवाद, धर्मवाद और अन्य प्रकार से भाजपा और कांग्रेस के नेताओ ने देश को बांटने का काम किया है। आजादी के समय भी पाकिस्तान से हिंदुस्तान और हिंदुस्तान से पाकिस्तान जाते समय देश के करोड़ों-लाखो लोगो को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपनी जान गवानी पड़ी थी और कई माताओं व बहनों को अपनी इज्जत गवानी पड़ी, बाद में उन्होंने अपनी जान देकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दी। जिससे बाद एक दशक तक देश की उन्नति और प्रगति तथा खुशहाली रुक गई और लोग आज भी इस पीड़ा को सदियों तक भी भूल नहीं पा रहे है। जिसके कारण आज भी हमारे देश की पीढ़ी जाति और धर्म की हिंसा में अपना काम धाम छोड़कर देश और अपने आसपास के लोगो को इस देश से भागने और उनको यहां से समाप्त करने की दिन-रात योजना बनाते रहते है। जिसमे हमारे देश के नेताओ का बहुत बड़ा हाथ है। देश के युवाओं की ताकत देश के विकास के कामों में न लगाकर देश की ही बर्बादी की ओर लगाने को विवश कर रहे है। आज देश का युवा शिक्षित और विशेषज्ञ है परंतु देश की  भाजपा और कांग्रेस जेसी राजनेतिक पार्टियां ने उनको संपूर्ण रोजगार न देकर कदम-कदम पर बेरोजगारी और भुखमरी दी। जिससे बेरोजगार युवा पीढ़ी को रोजगार नही मिलने के कारण धार्मिक उन्माद और चोरी डकैती जैसे काम करने को मजबूर है। अपने आपको पड़ा लिखा होने के बाद भी बेरोजगार जानकर कई युवा या तो कीटनाशक पीकर या फांसी खाकर अपनी जान देते है या फिर ट्रेन से कटकर या नदी तालाबो में डूबकर अपनी जान दे देते है, जो बचे-कूचे है वो दर-दर की ठोकर खा-खाकर थक हारकर नेताओ की रैलियों और उनके बुरे कामों में लग जाते है और खुद और देश को जातीय हिंसा धार्मिक हिंसा का हिस्सा मानकर दिन भर उस कार्य में लगे रहते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |