Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जिले में लव जिहाद का पहला मामला आया सामने...
18, Sep 2022 4 years ago

image

इश्क के चक्कर मे पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मोत के घाट

आरोपी पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        जिले मे पुलिस को बडी सफलता मिली है। 10 सितंबर को थाना सोण्डवा क्षेत्रांतर्गत चौकी उमराली के ग्राम वेगलगांव की अनखड़ नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त लाश की शिनाख्त वीरेन्द्र पिता सरदार भिलाला ग्राम उमराली की हुई। जिस पर चौकी उमराली पर मर्ग क्रमांक-65/22 धारा 174 जाफौ की कायमी कि जाकर जांच में लिया गया था। मृतक का पीएम सीएचसी सोण्डवा में करवाया गया, डॉ. से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई थी। जिसमे डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु का कारण एंटेमॉर्टम चोट के कारण रक्तस्रावी झटका (HEMORRHAGIC SHOCK DUE TO ANTEMORTAM INJURY) के कारण लेख किया जाने से सोण्डवा थाना पर अज्ञात आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 291/22 धारा 302 भादवि कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था।

        एसपी मनोज सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, पुरा मामला लव जिहाद से जुडा हुआ है।  सायबर सेल की टीम अलीराजपुर की मदद से जीसान पिता सलीम कुरेशी निवासी कुक्षी की घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करते मृतक की पत्नी कविता पति वीरेन्द्र के साथ प्रेम संबंध होना बताया। साथ ही 8 सितंबर को मृतक वीरेन्द्र की हत्या अपने साथी सकील पिता सलीम तेहसील निवासी कुक्षी तथा मृतक की पत्नी कविता के साथ मिलकर हत्या करना बताया। लाश को नदी में फेंककर स्वयं की मोटर सायकल से कुक्षी जाना बताया। मृतक की पत्नी कविता को जिला धार में अपने रिश्तेदारी में छोड़ना बताया। जिसके बाद आरोपी सकील के कुक्षी से तथा कविता को गिरफ्तार किया गया। 

        पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अलीराजपुर के मार्ग निर्देशन में टीम गठित कर निरीक्षक शेरसिह वघेल, उनि गोविन्द कटारो, उनि मोनिका मुजाल्दा, प्रआर 116 सुदीप, आआर 107 दिनेश, आर 274 बलराम, आर. चालक 548 बाजिद, महिला आर.537 लीला द्वारा कार्रवाई की गई। 

        उक्त आरोपी जीसान पिता सलीम कुरेशी निवासी कुक्षी, कविता पति वीरेन्द्र, सकील पिता सलीम तेहसील निवासी कुक्षी के विरुध्द अपराध क्रमांक-291/22 धारा 302 भादवि बढाने व धारा 201, 120बी, 212, 34 भादवि एवं लव देहाद में धारा 3 (1) (क)/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं 3/5 एस.टी., एससी एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर विवेचना जारी है ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |