Thursday, 22 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

नगर पालिका परिषद मे कांग्रेस ने लहराया परचम
30, Sep 2022 4 years ago

image

आतिशबाजी कर निकाला भव्य विजय जुलुस

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

         स्थानिय नगर पालिका परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। जिसमे कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना परचम लहराया है। परिणाम मे कांग्रेस के 10 प्रत्याशी, भाजपा के 7 एवं आम आदमी पार्टी का 1 प्रत्याशी विजय घोषित किए गए। विजय उम्मीदवारो को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्रसिंह एवं प्रेक्षक पीएल सोलंकी ने प्रमाण-पत्र वितरित प्रदान किए। इस दौरान कांग्रेस ने विजय उम्मीदवारो का जुलुस डीजे के साथ आतिशबाजी कर प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल, पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, पुर्व नपाध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, कांग्रेसी विजय प्रत्याशी सहित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शासकिय कॉलेज मे हुई मतगणना

         उल्लैखनिय हे कि, नगर पालिका परिषद के 18 वार्डो के चुनाव विगत 27 सितंबर को समपन्न हुए थे। जिसमे कुल 45 प्रत्याषी चुनावी मेदान मे थे। शुक्रवार को शासकिय कालेज परिसर मे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बिच सुबह 9 बजे मतगणना समपन्न हुई। जिसमे वार्ड के प्रत्याशी एवं उनके ऐजेंट मोजुद थे। चुनाव परिणाम को लेकर काफी गहमा-गहमी बनी रही। कांग्रेस-भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सहित आमजनो की भीड कालेज परिसर के बाहर नजर आई। 9ः30 बजे वार्डो के रुझान आना प्रारंभ हो गए। 10 बजे तक सभी 18 वार्डो की स्थिति स्पष्ट हो गई थी। चुनाव मे पराजित उम्मीदवार मतगणना केंद्र से एक-एक कर रवाना होते नजर आए। चुनावी परिणाम मे वार्ड क्रमांक 18 की कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल 764 वोट की लीड लेकर सर्वाधिक मतो से विजय घोषित हुए है, वहि वार्ड क्रमांक 1 भाजपा प्रत्याशी की सेकडीबाई माधुसिंह कनेष सबसे कम मत 11 से विजय घोषित किए गए है।

जुलुस का चोराहो एवं मार्गो पर किया स्वागत

         चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशियो का भव्य विजय जलुस शासकिय कॉलेज से नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस मे कार्यकर्ता कांग्रेसी ध्वज हाथो मे लहराकर गगनभेदी नारो के साथ, आतिशबाजी कर, डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जुलुस मे पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विजय प्रत्याशी सेना पटेल, विधायक मुकेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एक खुली जीप मे सवार होकर आमजनो का अभिवादन कर रहे थे। जुलुस का नगर के विभिन्न चोराहो एवं मार्गो पर नागरिको द्धारा हार-फुल मालाओ एवं मिठाईयो से स्वागत किया गया। जुलुस दाहोद नाका, रामदेव मंदिर चोराहा, झंडा चोक, पोस्ट आफिस चोराहा, नीम चैक होते हुए स्थानिय बस स्टैण्ड पहुंचा। जुलुस वीर नायक टंट्या मामा स्मारक पर पहुंचा, नेताओं और विजय उम्मीदवारो ने स्मारक पर माल्यार्पण किया। जहां पर जुलुस का समापन किया गया। इधर नगर के विजयी उम्मीदवारो ने भी अपने-अपने वार्डो मे जुलुस निकालकर मतदाताओ का आभार व्यक्त किया। 


ये रहे विजय उम्मीद्वार

        घोषित चुनाव परिणाम मे वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की सेकड़ी माधुसिंह कनेश 11 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस की सुनीता सचिन राठौड़ 166 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा की सीमा संतोष थेपडिया 101 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 4 से आम आदमी पार्टी की फिरोजा बाई खत्री 62 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के आनंद सोलंकी 223 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस की राहबाई कृष्णा मावड़ा 326 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा के राजेंद्र कुमार मोदी 63 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस की प्रियंका दिलीप रावत 38 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 9 से  कांग्रेस के दिलीप पटेल गढात 120 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस के पुष्पराज पटेल 146 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस की पलल्ल्वी चितल पँवार 436 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस के शाबीर बाबा 56 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा के राजीव शाह 187 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के नीता नितेश राठौड़ 109 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस की रौशनी अजहर चंदेरी 131 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 16 से भाजपा के विक्रम सेन 335 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 17 से कांग्रेस के समरथमल राठौड़ 60 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 18 से कांग्रेस की सेना महेश पटेल 764 वोट से विजय घोषित किए गए है।


कांग्रेस ने मतदाताओं का आभार माना

         नगर पालिका चुनाव में कुल 18 वार्डो मे से 10 वार्डों में पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर आदि ने मतदाताओ का आत्मीय आभार व्यक्त किया है। उन्होने बताया कि, इस चुनाव में कांग्रेस पार्षदों का बहुमत है। नगर के विकास ओर हित में जनता जनार्दन ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने पूरा प्रयास कांग्रेस परिषद का रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने नगरवासियों को यह विश्वास दिया है कि चुनाव के दौरान घोषणा-पत्र में विकास कार्यों के जो संकल्प लिए गए थे, उन्हें पूरा करने पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के सर्वांगीण ओर चहुमुंखी विकास के लिए आगामी दिनों में कांग्रेस की बनने जा रही परिषद रात-दिन जनता के सेवा कार्यों में तत्तपर रहेंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |