Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

निलंबित पटवारी व सामाजिक कार्यकर्ता के समर्थन में आदिवासी छात्र संगठन
17, Jul 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर
      अनुविभागीय अधिकारी जोबट द्वारा जोबट तहसील के प.ह.न. 62, बड़ी खट्टाली में पदस्थ पटवारी नितेश अलावा को नेमावर जिला देवास, मानपुर जिला इंदौर व कसरावद जिला खरगोन के आदिवासी सम्मेलन में असंसदीय भाषा के साथ लोगो को भड़काने के का आरोप लगाते हुए है निलंबित कर दिया। 
      सामाजिक कार्यकर्ता एवं पेशे से पटवारी नितेश अलावा के समर्थन में आदिवासी छात्र संगठन भी आ गया है, अलीराजपुर एसीएस अध्यक्ष सालम सोलकी ने स्पष्ट किया कि, एसीएस पटवारी नितेश अलावा के साथ है। 
      छात्र संगठन का मानना है कि, नितेश अलावा ने आदिवासियों के मुद्दों पर हमेशा संविधान के दायरे में रहकर बात की है। सरकार नेमावर के बलात्कारियों व मानपुर  की अजनार नदी में जहरीला पानी मिलने वाले अपराधियो को बचाने के लिए इन मुद्दों पर आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को राजनीतिक षड़यंत्र के जरिए दबा रही है। बिना किसी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए बिना, जवाब जाने बिना जोबट एसडीएम द्वारा एक तरफ कार्रवाई की गई जो कि न्यायोचित नही है। आदिवासी छात्र संगठन रविवार को जोबट में होने वाला ज्ञापन व धरना प्रदर्शन में शामिल होगा व पटवारी नितेश अलावा की बहाली की मांग करेगा। इसके साथ ही जोबट एसडीएम व जिला कलेक्टर को हटाने की मांग करेगा जो पाचवी अनुसूची क्षेत्र में रहते हुए न तो आदिवासी मुद्दे के प्रति संवेदनशील है न ही आदिवासियों की भाषा संस्कृति का ज्ञान है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |