Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

देश की हर नदी, तालाब से ओर समुन्द्र से जल इक्कठा करके माँ अन्नपूर्णा का होगा जलाभिषेक
10, Mar 2022 4 years ago

image

देश की सबसे बड़ी भारत माता की मूर्ति होगी स्थापित

माही की गूंज, रतलाम।

        कालूखेड़ा समीपस्थ ग्राम सेमलिया की पहाड़ी पर स्तिथ मां अन्नपूर्णा कामाख्या धाम पर महाराज महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद महाराज ने रतलाम जिले के पत्रकारों को कामाख्या धाम पर बुलाकर प्रेस कांफ्रेंस की। महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, विश्व मे जो आज भयावह स्तिथि चल रही है इसके लिए यज्ञ में अलग से आहुतियो का दौर चलेगा, जिससे विश्व मे शांति होगी। साथ ही महाराज ने कहा कि, जिस एक वर्षीय रुद्र चंडी यज्ञ का प्रण लेकर वो बैठे है वह एक आगे भी निरतंर जारी रह सकता है अगर मां अन्नपूर्णा ने चाहा तो।

        महामंडलेश्वर मधुसूदनानन्द महाराज द्वारा चलाये जा रहे एक वर्ष के लिए एक स्थान पर बैठकर यज्ञ में पत्रकारवार्ता में कहा देश की हर नदी, तालाब से ओर समुन्द्र से जल इक्कठा करके माँ अन्नपूर्णा का करेंगे जलाभिषेक ओर देश की सबसे बड़ी भारत माता की मूर्ति करेंगे स्थापित। 

चैत्र नवरात्रि में एक लाख रुद्राक्ष बाटने का लिया प्रण

        महाराज ने पत्रकारो को बताया कि, आने वाली चैत्र नवरात्रि में नेपाल से एक लाख रुद्राक्ष मंगवाकर आसपास के क्षेत्र वासियों को बाटे जायेगे। उन्होंने बताया कि, भगवान शंकर को रुद्राक्ष बहुत ही प्रिय है इन्हें धारण करने से मन को शांति मिलती है, रोग दोष दूर होते है व अकाल मृत्यु से व्यक्ति बच जाता है।

पत्रकारों का किया सम्मान

        महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस में उपस्तिथ 27 पत्रकारो का रूद्राक्ष पहनाकर व भेंट स्वरूप एक पेन दिया। उन्होंने कहा कि, यह पेन आप लोगो की ताकत है जिसकी वजह से आज पत्रकार प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ है। प्रेसवार्ता के पश्चात महाराज ने पत्रकारों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। इस मोके पर पिपलोदा तहसील, जावरा तहसील व ग्रामीण स्तर के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथी उपस्तिथ थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |