Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

अस्पताल पहुंच मार्ग पर कीचड़ गंदगी की भरमार
21, Jul 2023 3 years ago

image

पुराने भवन के सामने बैठे सब्जी विक्रेता फैला रहे गंदगी 

माही की गूंज, आम्बुआ।

          यदि आप बीमार है और इलाज हेतु आम्बुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे हैं तो संभल कर जाए पुराने अस्पताल भवन के सामने तथा आसपास कीचड़ गंदगी कहीं और बीमार न करदे स्वास्थ तथा स्थानीय प्रशासन की अनदेखी तथा आसपास के रहवासियों एवं सब्जी विक्रेताओं के कारण यह गंदगी फैल रही है।

           आम्बुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन जिसमें स्वास्थ सेवाएं प्रारंभ की गई है जिसमे जाने के लिए पुराने भवन के पास से गुजरना पड़ता इस भवन के कुछ दूरी से सीसी रोड बनाया गया। मगर इस मार्ग का प्रारंभ जहां से है वहां गड्ढा है इससे बरसात में पानी भर रहा है। साथ ही पुराने भवन के सामने बैठकर सब्जी बेचने वाले सब्जियां प्लास्टिक थैलियां तथा आसपास रहने वाले परिवार घरों का कचरा छोटे बच्चों के "डायपर" आदि यहां फेंक देते हैं जिन्हें सफाई कर्मी भी उठाते नहीं है। नतीजा यहां गंदगी का साम्राज्य हो रहा है। पुराने भवन के आगे  लगी जालियों पर फटे पुराने थैले कपड़े आदि टांग दिए जाने के कारण यहां लगे पौधों को हानि हो रही है कई पौधे सूखने की कगार पर। नया भवन बन जाने के बाद पुराने भवन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है हालांकि इस भवन में बीएमओ कार्यालय लगाया जाना था। मगर जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं बीएमओ की हठधर्मिता के कारण कार्यालय आज भी अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहा है मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री तथा जिला स्वास्थ अधिकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक सभी को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद बीएमओ कार्यालय यहां नहीं आ रहा है।

           बीएमओ के नहीं रहने के कारण भी पुराने स्वास्थ केंद्र के आसपास गंदगी बढ़ती जा रही है कारण की कार्यवाही करें तो करें कौन...? यदि अधिकारी यहां रहे तो वह स्वयं निर्देश दे सकता है तथा पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर सफाई कराने की मांग कर सकता है। गंदगी तथा कीचड़ के कारण पैदल जाने वाले मरीजों तथा मरीजों के परिजनों को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है स्थिति यह है कि बीमार का इलाज कराने जाने वाला कीचड़ से गुजर कर स्वयं भी बीमारियों की चपेट में आ सकता है इस समस्या के हल की ओर स्वास्थ प्रशासन तथा पंचायत प्रशासन को तत्काल ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है।

इनका कहना है...

         हमारा परिवार इसी कॉलोनी के पीछे रहता है जहां हमें जाना पड़ता है कीचड़ गंदगी के कारण परेशानी होती है।

मुकेश कुलकर्णी निवासी

         अस्पताल कॉलोनी में ही उचित मूल्य की दुकान है जहां राशन लेने जाने के लिए यहां से गुजरना पड़ता है कीचड़ से परेशानी होती है।

कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक उपभोक्ता


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |