Thursday, 26 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई
Report By: अभिषेक गुप्ता 25, Sep 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, चं. शे. आजाद नगर

    एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर चंद्रशेखऱ आज़ाद नगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोंटी डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर व मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर के नेतृत्व में आजाद स्मृति मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक आयोजित की गई, बैठक में पंडित जी एवं अमर शहीद को नमन कर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को फल वितरण किया गया। 

    बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ने करते हुए पंडित दीनदयालजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आज पंडित जी के जीवन से  प्रेरणा लेकर संगठन के लिए समर्पण भाव से एकात्म मानववाद के सूत्रों को आत्मसात करते हुए शुचिता के साथ राष्ट्र को परम् वैभव तक ले जाने  के लिए कार्य करने की बात कही और कहा कि, अंत्योदय के बिना यह सम्भव नही है अतः हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को लेकर जाना ही होगा। 

    कार्यक्रम में महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निधि बैस, महामंत्री हुजैफा असद, उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंत्री विजय जैन, बंटी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |