Wednesday, 30 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

यातायात रथ के द्वारा चलाया जा रहा यातायात जन जागरूकता अभियान
22, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

         जिला पुलिस द्वारा जिले मे यातायात दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु जन जागरूकता लाए जानें के उददेश्य से कस्बा जोबट मे हाट/बाजार मे अलीराजपुर पुलिस के यातायात रथ के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात जन जागरूकता मुख्य उददेश्य यह है कि, जिले के ग्रामीण अंचलों में यातायात नियमों के प्रति काफी कम जागरूकता है, जिसके कारण आये दिन वाहन दुर्घटना संबंधी हादसे हो रहे हैं, जिसके नियंत्रण के लिये आवश्यक है, कि आमजन मे यातायात जन जागरूकता लाई जाए। यातायात जन जागरूकता रथ के द्वारा यातायात प्रभारी सूबेदार सुभाष सतपाडिया एवं उनकी टीम के द्वारा जोबट कस्बे मे स्थानीय भाषा में यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता का प्रयास किया गया। इस दौरान यातायात नियमों संबंधी पम्पलेट भी आमजन को वितरीत किये गये। 

         पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने अलीराजपुर की आमजनता से अपील करते हुये कहा कि, यातायात नियमों का पालन सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर करना चाहिये। अलीराजपुर पुलिस का प्रयास यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जन जागरूकता लाना है परंतु यह तभी संभव होगा जब आमजन इसका पालन जिम्मेदारी से करेंगे। निश्चित ही सभी के प्रयास से जिले में हो रहे वाहन हादसों को रोकने में सफलता मिलेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |