Monday, 13 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? |

तीस वर्षिय युवक की लाश कूप में मिलने से क्षैत्र में फैली सनसनी
13, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ।

           थाना बोरी के अन्तर्गत ग्राम सियासी के एक कृषक मदन  के कूप मे एक युवक की लाश पानी मे तेरती दिखाई दी। मदन जब अपने खेत मे गेहु की फसल काटने गया तो उसे खेत के कूप मे एक अज्ञात लाश पडी दिखाई दी। जिस पर उसने थाना बोरी पर इसकी सुचना दी। सुुना मिलते ही बोरी थाना प्रभारी राजाराम, दिपसिह मेसण, दिनेश हाडा सहित अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुचे। वहा पर ग्राम वासीयो की मदद से लाश को कूप से बाहर निकाल कर लाश की तस्दीक की गई। जिस पर दिपक उर्फ दिपु पिता कालिया उम्र 30 वर्ष निवासी कुन्डलवासा के रुप मे मृतक की शिनाख्त हुई। जिसपर पुलिस द्वारा मौका मुआयना व पंचनामा आदि कर लाश को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी पर भेजा गया। बीएमओ डॉक्टर अमीत दलाल के नेतृत्व मे पेनल द्वारा  मृतक का पीएम किया गया। डॉक्टर अमीत दलाल अनुसार मृतक की लाश कूप मे 12 से 24 घंटे से अधिक रहने से बाडी मे अकड़न आ चुकी थी। मृतक के पास से पुलिस ने दो मोबाइल भी अपनी हिरासत मे लेेकर मामला जांच मे लिया है। मृतक की पानी मे डुबने से मौत हुई है या किसी ने हत्या कर मृतक को कूप मे डाल दिया है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |